Hot News

Mock Drill: मॉक ड्रिल को लालू की बेटी ने कहा ड्रामा, शोले फिल्म के बीरु से कर दिया कम्पेयर

Mock Drill: एक ओर कल सात मई को देशभर में मॉक ड्रिल होना है. केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा बुधवार सात मई को सभी राज्यों में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल करने का निर्देश दिया गया है. इस मॉक ड्रिल में अलर्ट सायरन बजाया जायेगा और हमले की स्थिति में कैसे बचा जाए, इसके लिए नागरिकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा. लेकिन इस पर भी नेतृत्वक बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है. ताजा मामला आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी राहिणी आचार्य से जुड़ा है, जिन्होंने इस मॉक ड्रिल के जरिए खौफ और भय का माहौल कायम करने का आरोप लगाया है. रोहिणी ने अपने एक्स हैंडल पर एक ट्वीट के जरिए कहा है कि जो ये मॉक ड्रिल करवा रहे हैं, वे शोले फिल्म के ड्रामेबाज बीरु से कम नहीं हैं.

मॉक ड्रिल से भय कायम करने का लगाया आरोप

आरजेडी नेता रोहिणी ने अपने ट्वीट में कहा है, ” डंकापति के इस मॉक ड्रिल से ज्यादा उम्मीद नहीं रखा जाये. ये डंकापति सिर्फ ड्रामा करते हैं और करवाते हैं. पहलगाम हमले के 13 दिन बीत जाने के बाद भी आतंकियों और उन्हें संरक्षण देने वालों पर सीधी कार्रवाई करने से बचते हुए पूरे देश में सायरन बजवा कर खौफ और भय का माहौल कायम करने जा रहे हैं.”

पीएम मोदी पर रोहिणी ने साधा निशाना!

रोहिणी ने अपने ट्वीट में शोले के बीरु की ड्रामेबाजी और डंकापति जैसे शब्दों का प्रयोग किया. उन्होंने कहा, ” शोले के वीरू से भी बड़े ड्रामेबाज हैं अपने डंकापति. ड्रामे करने और करवाने से ज्यादा की उम्मीद डंकापति जी से मत रखिए, क्योंकि निराशा ही हाथ लगेगी.” इसके अलावा रोहिणी ने यह आरोप लगाया है कि कोरोना महामारी के दौरान जहां लाखों लोग मर रहे थे, वहीं डंकापति ने लोगों की जान बचाने के लिए इंतजामात करने की बजाए लोगों से थाली और बर्तन पिटवा दिया, दीवाली मनवा दी और उड़नखटोले से फूलों की बारिश करवा दी. अब रोहिणी के आरोपों को लोग पीएम मोदी से जोड़कर देख रहे हैं. हालांकि रोहिणी ने अपने इस ट्वीट में कहीं भी किसी का सीधे तौर पर नाम नहीं लिया है.

22 अप्रैल को हुआ था पहलगाम में आतंकी हमला

बीते महीने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम स्थित बैसरन घाटी में आतंकी हमला हुआ था. इस हमले में 26 बेगुनाहों की जान चली गई थी, जिसके बाद देशभर के लोग यह चाहते हैं कि आतंकियों को कड़ी सजा दी जाए. ऐसे में अगर हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच युद्ध की स्थिति होती है, तो देशभर के नागरिक कैसे अपने आप को सुरक्षित रखें, इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा बुधवार सात मई को सभी राज्यों में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल करने का निर्देश दिया गया है. इसी मामले पर रोहिणी आचार्य ने ट्वीट कर आरोप लगाया है.

The post Mock Drill: मॉक ड्रिल को लालू की बेटी ने कहा ड्रामा, शोले फिल्म के बीरु से कर दिया कम्पेयर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top