Hot News

Railway News: रेलवे विभाग ने जारी की अधिसूचना, लालकुआं से कोलकाता के बीच थावे होकर चलेगी सुपरफास्ट एक्सप्रेस

Railway News: रेलवे ने लालकुआं से छपरा होते हुए कोलकाता जाने-आने वाले यात्रियों को विशेष सुविधा दी है. इन यात्रियों के लिए साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है. 05060/05059 लालकुआं-कोलकाता-लालकुआं स्पेशल ट्रेन कप्तानगंज, पडरौना, तमकुही रोड, थावे, छपरा, सीवान होते हुए कोलकाता तक चलेगी. यह ट्रेन लालकुआं से 15 मई से 26 जून तक प्रत्येक गुरुवार को तथा कोलकाता से 17 मई से 28 जून तक प्रत्येक शनिवार को 07 फेरों के लिए चलेगा.

05060 लालकुआं-कोलकाता ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 15 मई को लालकुआं से 13:35 बजे प्रस्थान करेगी और किच्छा से 13:57 बजे, भोजीपुरा से 15:10 बजे, पीलीभीत से 16:00 बजे, पूरनपुर से 17:05 बजे, मैलानी से 18:30 बजे, गोला गोकरननाथ से 18:55 बजे, गोरखपुर से 02:15 बजे, कप्तानगंज से 03:02 बजे, पडरौना से 04:02 बजे, तमकुही रोड से 04:52 बजे, थावे से 05:50 बजे, सीवान से 06:55 बजे होकर आसनसोल से 19:47 बजे, दुर्गापुर से 20:19 बजे, बर्द्धमान से 21:33 बजे, बैण्डेल से 22:25 बजे तथा नैहाटी से 22:55 बजे छूटकर कोलकाता 23:55 बजे पहुंचेगी.

वहीं 05059 कोलकाता से 17 मई को 05:00 बजे प्रस्थान करेगी और नैहाटी से 05:50 बजे, बैंडेल से 06:17 बजे, वर्धमान से 07:35 बजे, दुर्गापुर से 08:38 बजे, आसनसोल से 09:13 बजे, चितरंजन से 09:38 बजे, छपरा से 21:40 बजे, सीवान से 22:35 बजे, थावे से 23:20 बजे, तमकुही रोड से 23:55 बजे, दूसरे दिन पडरौना से 00:32 बजे, कप्तानगंज से 01:32 बजे, गोरखपुर से 02:45 बजे, लालकुआं 15:45 बजे पहुंचेगी.

Also Read: Bihar News: पिता के पास कोचिंग की फीस देने के लिए नहीं था पैसा, बेटी ने आत्महत्या कर छोड़ दी दुनिया

The post Railway News: रेलवे विभाग ने जारी की अधिसूचना, लालकुआं से कोलकाता के बीच थावे होकर चलेगी सुपरफास्ट एक्सप्रेस appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top