Hot News

हिंसा प्रभावित क्षेत्र शमशेरगंज व सुती में लोगों से मिलीं सीएम ममता

प्रतिनिधि, फरक्का: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को मुर्शिदाबाद जिला अंतर्गत हिंसा प्रभावित क्षेत्र शमशेरगंज एवं सूती इलाके का दौरा किया तथा पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और आवश्यक मदद का भरोसा दिया. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बरहमपुर जिला मुख्यालय में रात्रि विश्राम के बाद मंगलवार को सड़क मार्ग से शमशेरगंज एवं सूती इलाकों का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने हिंसा से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की. उन्होंने क्षतिग्रस्त मकानों और अन्य प्रभावित क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया और साथ मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि बंगाल बाड़ी योजना के तहत सभी के लिए आवास का निर्माण कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि पिछले दिनों जिन पिता-पुत्र की हत्या हुई थी, उनसे मिलने जाना था लेकिन हिंदुस्तानीय जनता पार्टी के लोगों ने उन पीड़ित परिवारों को क्षेत्र से बाहर हटा दिया है. यह एक सोची-समझी साजिश है. मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि सभी आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में रहें. प्रशासन आप लोगों के साथ न्याय करेगी. मुलाकात के बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. इस दौरान उनके साथ स्थानीय सांसद खलीलुर रहमान, विधायक मनीरूल इस्लाम, वायरन विश्वास सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post हिंसा प्रभावित क्षेत्र शमशेरगंज व सुती में लोगों से मिलीं सीएम ममता appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top