Hot News

CUET PG Result 2025 Declared: सीयूईटी पीजी का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

CUET PG Result 2025 Declared: देश के सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली सीयूईटी पीजी परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है. ऐसे में जो कैंडिडेट्स इस परीक्षा में शामिल हुए हैं वो ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते है. बता दें कि रिजल्ट से पहले फाइनल आंसर की जारी की गई है.

सीयूईटी पीजी परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 जनवरी 2025 को शुरू हुई थी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 8 फरवरी 2025 तक का समय दिया गया था. इसके लिए परीक्षा का आयोजन 13 मार्च से 1 अप्रैल 2025 तक हुआ था. इसमें आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स से रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

CUET PG Result 2025 ऐसे करें चेक

  • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in पर जाएं.
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें.
  • अगले पेज पर CUET (PG) – 2025 : Score Card is live के लिंक पर जाएं.
  • अब छात्र रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर दर्ज कर सबमिट करें.
  • मार्कशीट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें.

CUET PG 2025 Result यहां क्लिक करके पाएं रिजल्ट

CUET PG Cut Off List जल्द होगी जारी

सीयूईटी पीजी परीक्षा 13, 15, 16, 18, 19, 21, 30 मार्च और 01 अप्रैल 2025 को आयोजित की गई थी. सीयूईटी पीजी परीक्षा 2025 कंप्यूटर बेस्ड थी. सीयूईटी पीजी 2025 में सफल उम्मीदवार देश की केंद्रीय, राज्य, प्राइवेट, डीम्ड समेत ज्यादातर यूनिवर्सिटी में एडमिशन के पात्र माने जाएंगे.

एनटीए ने वेबसाइट पर सीयूईटी पीजी 2025 रिजल्ट अपलोड कर दिया है. इस परीक्षा के स्कोर के माध्यम से कॉलेज में दाखिला होता है. इसके लिए कॉलेज वाइज कट ऑफ लिस्ट जारी होगी.

ये भी पढ़ें: पापा मैं IAS बनकर रहूंगी… और बिहार की बेटी ने दो बार UPSC में गाड़ दिया झंडा

The post CUET PG Result 2025 Declared: सीयूईटी पीजी का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top