Hot News

आम बागवानी लगाने के लिए कार्य करें शुरू

कुड़ू. प्रखंड परिसर के सभागार में मंगल दिवस पर मंगलवार को सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों के साथ प्रभारी बीडीओ सह सीओ मधुश्री मिश्रा ने बैठक करते हुए पंचायत वार संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा की. समीक्षा के क्रम में मनरेगा से संचालित सिंचाई कूप खुदाई कार्य तथा आम बागवानी पर विशेष जोर दिया गया. अधिकारियों तथा कर्मचारियों को संबोधित करते हुए प्रभारी बीडीओ सह सीओ मधुश्री मिश्रा ने कहा कि मनरेगा से होने वाले बिरसा मुंडा हरित क्रांति योजना के तहत आम बागवानी लगाने के लिए गड्ढा खोदने का कार्य तथा गड्ढा को तैयार करने का कार्य शुरू कर दें. गड्ढा खोदने के बाद गड्डा में कीटनाशक का छिड़काव करने के बाद मिट्टी में केंचुआ खाद मिलाकर मिट्टी को तैयार कर लें, जैसे ही मॉनसून का आगमन होता है आम बागवानी लगाने का कार्य शुरू कर दिया जायेगा. मनरेगा से संचालित सिंचाई कूप खुदाई कार्य में प्रगति लायें. सिंचाई कूप खुदाई कार्य मॉनसून आगमन से पहले 15 जुन तक जमीन लेबल तक पटाई का कार्य पूरा कर लें. मनरेगा से संचालित विकास योजनाओं को पूरा करतें हुए अभिलेख बंद करें साथ ही नए विकास योजनाओं का संचालन करते हुए अधिक से अधिक मानव दिवस सृजित करें तथा मजदुरो को रोजगार उपलब्ध कराए. अबुवा आवास तथा प्रधानमंत्री आवास योजना में तेजी लाते हुए आवास को ससमय पूरा कराना सुनिश्चित करें. बैठक में बीपीओ निलेन्द्र कुमार सहायक अभियंता विशाल मिंज कनीय अभियंता मो. आसिफ, अजय कच्छप सभी रोजगार सेवक तथा मनरेगा कर्मी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post आम बागवानी लगाने के लिए कार्य करें शुरू appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top