Hot News

दुमका के युवाओं ने आपदा प्रबंधन के प्रशिक्षण में बाजी मारी

प्रतिनिधि, बासुकिनाथ दुमका जिला के आपदा मित्र मास्टर ट्रेनर के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है. आपदा प्रबंधन विभाग, नयी दिल्ली के आदेशानुसार झारखंड प्रशासन ने ओड़िशा स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी को अपने आपदा मित्र को ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स (इंस्ट्रक्टर) के लिए ओड़िशा भेजा गया था. दुमका जिले से पांच मास्टर ट्रेनर का चयन ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स के लिए हुआ है, जिनमें इंद्र कुमार रजक, प्रीतम कुमार, अजीत कुमार सिंह, कुमार सौरभ, स्टेनशीला मुर्मू शामिल हैं. यह ट्रेनिंग विगत 15 अप्रैल से 5 मई तक रेवेन्यू ऑफिसर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, गोठपटना, भुवनेश्वर, ओड़िशा में आयोजित किया गया था. ट्रेनिंग में झारखंड से 20 और छत्तीसगढ़ से 19 मास्टर ट्रेनरों ने हिस्सा लिया. दुमका जिला का प्रदर्शन ट्रेनिंग में बहुत अच्छा रहा. इनमें इंद्र कुमार रजक ने प्रथम स्थान प्राप्त कर दुमका जिले का नाम रोशन किया है. ओड़िशा स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने दुमका जिला के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया. ट्रेनिंग का उद्देश्य इंस्ट्रक्टर को अपने जिले और पूरे राज्य में आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में प्रभावी ढंग से काम कर सके. स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने सभी मास्टर ट्रेनर को ट्रेनिंग देकर इंस्ट्रक्टर की उपाधि दी. ट्रेनिंग प्राप्त करने के बाद ये अपने जिलों में जाकर स्कूली बच्चों, ग्राम पंचायत, मोहल्ला और सभी कार्यालयों में जाकर आपदा के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post दुमका के युवाओं ने आपदा प्रबंधन के प्रशिक्षण में बाजी मारी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top