Hot News

लोगों की समस्याओं से अंचल कर्मियों को कराया गया अवगत

मधुपुर. प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण सह जल संसाधन मंत्री हफीजुल अंसारी के निर्देश पर मंगलवार को प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बीस सूत्री कार्यालय में ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष शाकिर अंसारी की अध्यक्षता में बैठक हुई. इस दौरान जनता की विभिन्न समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अंचल कर्मियों को अवगत कराया गया. ताकि लोगों को बार-बार कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े. बैठक के माध्यम से संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के सहयोग से लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जायेगा. मौके पर विधायक प्रतिनिधि गंगादास, अब्दुल मजीद अंसारी, प्रकाश दास, मंजूर शेख, सीताराम सोरेन, मंगल सोरेन, परशुराम दास, लुकमान अंसारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post लोगों की समस्याओं से अंचल कर्मियों को कराया गया अवगत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top