Hot News

Viral Video: महिला के कान में घुस गया सांप, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Viral Videos: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक स्त्री के कान में एक सांप घुस गया है. जिसे एक शख्स चिमटा के सहारे बाहर निकालने की कोशिश करता दिख रहा है. शख्स सांप को चिपटे से पकड़ने की पूरी कोशिश करता है, लेकिन सांप बार-बार पिछल जाता है. वहीं स्त्री दर्द से कराहती नजर आ रही है. स्त्री को स्थानीय भाषा में कुछ बोलते हुए भी सुना जा सकता है. शख्स सांप को चिमटे से बाहर निकालने की पूरी कोशिश करता है, लेकिन बाहर निकलने की जगह सांप और कान में घुसता चला जाता है.

वीडियो देख लोगों के खड़े हो गए रोंगटे

स्त्री के कान में सांप घुसने का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो यूजर्स के लगातार कमेंट्स आने लगे. इंस्टाग्राम पर सांप वाले वीडियो को therealtarzann नाम के इंस्टाग्राम यूजर ने अपने अकाउंट से शेयर किया है. वीडियो देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए. हालांकि एक यूजर ने वीडियो को फेक बता दिया और इंस्टाग्राम पर लिखा, नकली सांप है. एक ने अन्य से पूछा किस-किस को यह सांप नकली लगा? वीडियो कब की है, कहां की है इसकी कोई जानकारी नहीं है. इस लिए इस वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नया विचार नहीं करता.

The post Viral Video: स्त्री के कान में घुस गया सांप, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top