Hot News

झारखंड-बिहार सीमा पर माओवादियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन, 5 IED बम बरामद

Maoist Search Operation: मेदिनीनगर (पलामू), चंद्रशेखर सिंह-झारखंड के पलामू और बिहार के औरंगाबाद की सीमा पर पुलिस ने मंगलवार को सर्च ऑपरेशन चलाया. झारखंड और बिहार की सीमा पर पुलिस ने छापेमारी में पांच आईईडी बम बरामद किए हैं. पुलिस की छापेमारी में औरंगाबाद के पंचरुखिया से आईईडी बम बरामद किए गए हैं. उग्रवादियों ने आईईडी बम को पहाड़ की तलहटी में छिपा कर रखा था. इस संबंध में एएसपी अभियान राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पलामू और औरंगाबाद की सीमा पर छकरबंधा जंगल से पांच आईईडी बम बरामद किया है.

इंटर स्टेट सर्च अभियान में मिली पुलिस को सफलता

पुलिस को सूचना मिली थी कि माओवादी कमांडर नितेश यादव ने छकरबंधा में पचरुखिया के इलाके में हथियार और विस्फोटक छिपा कर रखा है. पलामू की एसपी रीष्मा रमेशन के निर्देश पर पलामू के अभियान एएसपी राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में एक इंटर स्टेट सर्च अभियान शुरू किया गया. इसके बाद झारखंड और बिहार पुलिस की संयुक्त छापेमारी में आईईडी बम बरामद किया गया.

ये भी पढ़ें: Mock Drill: सायरन बजे तो घबराएं नहीं, रांची के इस इलाके में होगी मॉक ड्रिल, क्या है टाइमिंग? देखें Video

माओवादियों के लिए था सुरक्षित ठिकाना

जिस स्थान से यह आईईडी बम बरामद किया गया है, पहले वहां पर उग्रवादियों का ठिकाना रहता था. उग्रवादियों के खिलाफ पुलिस के लिए हाल के दिनों में यह बड़ी सफलता मानी जा रही है. इस सर्च अभियान में सीआरपीएफ, झारखंड जगुआर, बिहार की एसटीएफ, पलामू पुलिस एवं औरंगाबाद पुलिस शामिल थी. जिस इलाके में अभियान चलाया जा रहा था. वह इलाका माओवादियों के लिए पहले सुरक्षित ठिकाना माना जाता था.

ये भी पढ़ें: Jharkhand Cabinet: हेमंत सोरेन प्रशासन 3 लाख से अधिक प्रशासनी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को देगी बड़ी सौगात

ये भी पढ़ें: कल्पना सोरेन संग राजभवन पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से क्या हुई बात?

The post झारखंड-बिहार सीमा पर माओवादियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन, 5 IED बम बरामद appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top