Hot News

Samastipur News:जांच के नाम पर शोषण बंद नहीं हुए तो सड़क पर उतरेंगे ट्रैक्टर के मालिक: संघ

Samastipur News:समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान स्थित जिला मोटर व्यवसायी संघ कार्यालय में मंगलवार को बैठक हुई. इसमें वाहन चेकिंग के नाम पर हो रही कथित वसूली के खिलाफ ट्रैक्टर मालिकों ने नाराजगी जतायी. वक्ताओं ने कहा कि गरीब ट्रैक्टर संचालकों से तरह-तरह के नियम कानून की बात करते हुए अवैध राशि की मांग की जाती है. उनकी मांग पूरी करने वाले ट्रैक्टरों को छोड़ दिया जाता है जबकि निर्धारित क्षमता से 500-600 किलो भी अधिक वजन वाले ट्रैक्टर को 32,000 से 35,000 हजार रुपये फाइन किया जाता है. वहीं अन्य काफी ओवर लोड ट्रकें एंट्री व पासिंग में चलती है उसे रोका तक नहीं जाता है. ट्रैक्टर संचालकों ने संघ से अविलंब हस्तक्षेप कर आंदोलन की मांग की. जिला मोटर व्यवसायी संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि जांच के नाम पर किये जा रहे वसूली से ट्रैक्टर मालिकों सहित अन्य वाहन व्यवसायियों में भी आक्रोश है.

ट्रैक्टर मालिकों ने संघ की बैठक में सुनाया दुखड़ा

संघ इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला परिवहन पदाधिकारी व डीएम से अविलंब अंकुश लगाने की मांग करता है. अगर कारनामे बंद नहीं हुए तो वाहन स्वामी रोड पर उतरने को विवश होंगे. बैठक में संघ के महासचिव संजीव कुमार सुमन, राजबाला राय, पप्पू सिंह, मनोज राय, लालो सिंह, राम कृष्ण, विपिन कुमार, कुंदन कुमार, शत्रुघ्न राय, शक्ति राय, मुकेश राय, राजीव कुमार, लक्ष्मी कुमार, अमित कुमार, मो. शकूर, कमल राय आदि ने भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Samastipur News:जांच के नाम पर शोषण बंद नहीं हुए तो सड़क पर उतरेंगे ट्रैक्टर के मालिक: संघ appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top