Hot News

तृणमूल शरणार्थी सेल के राज्य सम्मेलन को ले सभा

दुर्गापुर.

मंगलवार शहर के सिटी सेंटर स्थित सृजनी सभागार में पश्चिम बंग तृणमूल कांग्रेस नमःशुद्र व उदवास्तु सेल पश्चिम बर्दवान की ओर से जिला कर्मी सभा एंव जिला जिला सम्मेलन के आयोजन को लेकर प्रस्तुति सभा आयोजित की गई. मौके पर सेल के प्रांतीय अध्यक्ष रंजीत प्रशासन ,पश्चिम बर्दवान तृणमूल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ,मतुवा समाज के स्वपन गोसाईं ,दो नंबर ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष उज्जवल मुखर्जी सहित मतुवा समाज के कई सदस्य मौजूद थे. श्री प्रशासन ने कहा कि राज्य सम्मेलन होने जा रहा है .जिसको लेकर बैठक हुई है .बैठक में सभी को एक साथ मिलकर काम करने के लिए कहा गया है. राज्य सम्मेलन में अधिक से अधिक लोग वहां पहुंच सके जिसकी तैयारी चल रही है.

प्रत्येक वार्ड एवं ब्लॉक में छोटे-छोटे सभा करने के लिए कहा गया है. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं पांडेश्वर के विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती के समक्ष रखा. श्री चक्रवर्ती ने सभी को एक साथ मिलकर चलने के लिए कहा है. इसके बाद माध्यमिक में अच्छे अंक पाने वाले छात्र-छात्राएं को सम्मानित किया.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post तृणमूल शरणार्थी सेल के राज्य सम्मेलन को ले सभा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top