Hot News

West Singhbhum News : पुलिस ने 22 मवेशियों को मुक्त कराया, तस्कर फरार

चक्रधरपुर. चक्रधरपुर पुलिस के सहयोग से बजरंग दल के सदस्यों ने एक बार फिर पशु तस्करी रोकने में सफलता हासिल की है. पुलिस ने 22 मवेशियों को तस्करों से मुक्त कराया. सभी मवेशियों को थाना में रखा गया है. मगर पशु तस्कर भागने में सफल रहे. जानकारी के अनुसार मंगलवार को चक्रधरपुर के पदमपुर से कुदलीबाड़ी के रास्ते तस्कर पशु लेकर जा रहे थे. इसे स्थानीय युवकों ने देखा. उन्होंने इसकी सूचना बजरंग दल के सदस्यों को दी. सूचना मिलते ही बजरंग दल के सदस्यों ने इसकी सूचना चक्रधरपुर थाना को दी. इसके बाद पुलिस कर्मियों ने बजरंग दल के सदस्यों के साथ छापामारी अभियान चलाया. चक्रधरपुर थाना के रुंगसाई के पास से पशुओं को बरामद किया गया. पुलिस को देखते ही पशु तस्कर फरार हो गया. इसके बाद पुलिसकर्मियों ने सभी मवेशियों को बरामद कर चक्रधरपुर थाना ले आयी.

पशुओं को लेने के लिए आधार कार्ड लेकर पहुंचे ग्रामीण :

पशुओं को लेने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लग गयी. कई गांवों के ग्रामीण पशुओं को लेने के लिए आधार कार्ड लेकर चक्रधरपुर थाना पहुंच गये. इससे पहले भी चक्रधरपुर पुलिस ने कई बार पशुओं को पकड़ा था. बाद में पुलिस ने सभी पशुओं को चक्रधरपुर के किसानों को आधार कार्ड लेकर नि:शुल्क दे दिया था. पुलिस इन मवेशियों को चाकुलिया गोशाला भेजने की व्यवस्था की गयी.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post West Singhbhum News : पुलिस ने 22 मवेशियों को मुक्त कराया, तस्कर फरार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top