Hot News

Darbhanga News: अस्पताल रोड में जलजमाव से आवागमन कठिन, पंपसेट से नप प्रशासन ने हटाया पानी

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान पूर्वी. नगर पंचायत बाजार स्थित अस्पताल रोड में बारिश का पानी सड़क पर झील जैसा दिख रहा है. इसमें राहगीर रेंगते हुए तो बाइक व अन्य गाड़ियां रुक-रुककर सड़क पार करती दिखी. सतर्क होकर पैदल या बाइक नहीं चलाने पर यहां दुर्घटना की आशंका है. इससे पहले भी कई बार इ-रिक्शा पलट चुकी है. वहीं नगर प्रशासन इसके स्थायी निदान की दिशा में दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है. हालांकि मंगलवार की दोपहर के बाद बारिश का पानी मशीन के माध्यम से निकालकर आवागमन बहाल कर दिया गया. लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में बाजार में आवागमन लोगों के लिए मुश्किल हो जायेगा. लोगों ने नगर प्रशासन से इसके स्थायी निदान के लिए नाला का निर्माण कराने की मांग की है. इस संबंध में नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी गोपाल कुमार ने बताया कि मशीन द्वारा पानी निकाल दिया गया है. जेइ को बुलाकर स्थल निरीक्षण कर समस्या का स्थायी समाधान बहुत जल्द कर दिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Darbhanga News: अस्पताल रोड में जलजमाव से आवागमन कठिन, पंपसेट से नप प्रशासन ने हटाया पानी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top