Hot News

Video: बिहार के मुजफ्फरपुर में कारोबारी को चलती स्कूटी पर मारी गोली, CCTV में कैद हुई घटना

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र में डीएवी पब्लिक स्कूल के समीप बाइक सवार अपराधियों ने प्लाईवुड कारोबारी वीरेश पोद्दार (25) को गोली मार दी. घटना बुधवार सुबह 9: 45 बजे की है. जख्मी हालत में स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने कारोबारी को इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है. गोली पीठ में लगने से उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.

CCTV में कैद हुई घटना

गोलीबारी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. इसमें स्पष्ट दिख रहा है कि कारोबारी अपनी स्कूटी से जा रहा है. पीछे से आए बाइक सवार दो अपराधियों ने चलती स्कूटी पर उनको गोली मार दी. इसके बाद वह स्कूटी को धीमा किया और सड़क पर गिरकर बेहोश हो गए.

ALSO READ: ‘चुन-चुनकर मारा’ ऑपरेशन सिंदूर पर नीतीश-लालू-सम्राट समेत बिहार के नेताओं ने क्या लिखा? पढ़िए

पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस का कहना है की मामले की जांच की जा रही है. पुलिस अपराधियों के भागने की दिशा में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. गोलीबारी के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है.

The post Video: बिहार के मुजफ्फरपुर में कारोबारी को चलती स्कूटी पर मारी गोली, CCTV में कैद हुई घटना appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top