Hot News

Jamshedpur News : उलीडीह : महिला की बंद कमरे में पिटाई कर दिया तलाक, केस दर्ज

पति, सास-ससुर, ननद और मामा ससुर को बनाया गया है आरोपी

Jamshedpur News :

खरसांवा के कदमडीह निवासी दिलकश अफरोज ने उलीडीह थाना में मानगो जवाहरनगर रोड नंबर-5 चर्च रोड निवासी पति साकिब आलम समेत ससुरालवालों पर मारपीट, तीन तलाक, घरेलू हिंसा और दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करायी है. दिलकश अफरोज ने पति साकिब आलम, सास हुसना बानो, ससुर शकील अहमद, मामा ससुर रियाज अहमद और ननद सना को आरोपी बनाया है. दिलकश ने बताया कि पति समेत ससुरालवाले डायन होने का आरोप लगाकर मारपीट करते थे. गत 22 अप्रैल को पति ने कमरे में बंद कर मेरी पिटाई की. इसके बात तीन तलाक भी दे दिया. रात भर पति मारपीट करता रहा. दूसरे दिन पड़ोसी ने दरवाजा खोला. जिसके बाद उसने माता-पिता को जानकारी दी. पुलिस के अनुसार स्त्री के बयान पर पति समेत ससुरालवालों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. स्त्री ने तीन तलाक का आरोप लगाया है. जांच की जा रही है.

शादी के एक सप्ताह बाद ही दहेज के लिए किया जाने लगा प्रताड़ित

दर्ज प्राथमिकी में दिलकश अफरोज ने बताया है कि गत 16 जुलाई 2023 को उनका निकाह साकिब आलम से हुआ था. शादी में पिता ने 15 से 17 तोला सोना के अलावे टीवी, फ्रिज, एसी, कूलर समेत अन्य सामान दिया था. बावजूद शादी के एक सप्ताह के बाद से ही पति समेत ससुरालवालों द्वारा 10 लाख रुपये और गाड़ी की डिमांड की जाने लगी. इनकार किये जाने पर उनलोगों ने मारपीट की. इसकी शिकायत थाना में की गयी, लेकिन पति द्वारा माफी मांग लेने पर समझौता हो गया. जिसके बाद वे किराये के मकान में रहने लगे. वहां भी पति अक्सर अलग-अलग उपकरण से मारपीट करता था. जिससे शरीर में कई जगहों पर दाग है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Jamshedpur News : उलीडीह : स्त्री की बंद कमरे में पिटाई कर दिया तलाक, केस दर्ज appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top