Dhanbad News : लोयाबाद थाना बहुत जल्द स्मार्ट थाना बनेगा. इसको लेकर एसएसपी एचपी जनार्दनन ने भवन निर्माण के लिए लोयाबाद पुलिस को पत्र देकर आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए कहा है. पत्र में कहा गया है कि स्मार्ट थाना के भवन बनाने के लिए वर्तमान में कम से कम 100 फीट लंबाई और 100 फीट चौड़ाई जमीन की के अलावा एक एकड जमीन की आवश्यकता है. यदि थाना के पास इतनी जमीन उपलब्ध है, तो ठीक है और यदि नहीं है तो अंचलाधिकारी से संपर्क कर इतनी जमीन उपलब्ध कराया जाए. अभी जो थाना भवन है, उसका निर्माण बीसीसीएल प्रबंधन द्वारा कराया गया है. इसका उदघाटन 22 मार्च 1982 को जिला एवं सत्र न्यायाधीश लाल पिंगल नाथ शाहदेव द्वारा किया गया था. इस संबंध में थाना प्रभारी पिकू प्रसाद ने कहा कि वरीय अधिकारी का पत्र आया है. सीओ और बीसीसीएल प्रबंधन को पत्र देकर किस की जमीन पर थाना भवन का निर्माण करना है, इसका पता किया जायेगा. जल्द रिपोर्ट भेजी जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post Dhanbad News : लोयाबाद में बनेगा स्मार्ट थाना, एसएसपी ने मांगी जमीन की रिपोर्ट appeared first on Naya Vichar.

