Hot News

Deoghar news :सदर अस्पताल में विशेषज्ञ / अति विशेषज्ञ चिकित्सकों की सुविधा शुरू

संवाददाता, देवघर . सदर अस्पाताल में मरीजों को बुधवार से विशेषज्ञ/अति विशेषज्ञ चिकित्सकों की सुविधा मिलने लगी है. बुधवार काे विशेषज्ञ / अति विशेषज्ञ चिकित्सकों के ओपीडी का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ जुगल किशोर चौधरी ने किया. उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री व अपर मुख्य सचिव के निर्देशानुसार जिला अस्पतालों में विशेषज्ञ और अति विशेषज्ञ चिकित्सकों को आयुष्मान हिंदुस्तान ,मुख्यमंत्री मंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आयी राशि का भुगतान कर मरीजों को सुविधा दिलाना था. इसे लेकर सिविल सर्जन ने जिले में पांच विशेषज्ञ व अति विशेषज्ञ चिकित्सकों का चयन कर सप्ताह में एक दिन सदर अस्पताल में ओपीडी सेवा लेने शुरू कर दी है. इसमें हर सोमवार को नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ अभिनव कुमार, मंगलवार को कार्डियोलॉजी डॉ बिपिन सिन्हा, बुधवार को न्यूरोलॉजी डॉ शिवांगी, गुरुवार को यूरोलॉजी डॉ मृगांक कुमार सिंह, ओर शनिवार को न्यूरोसर्जन डॉ ब्रजेश कुमार सेवा देंगे. वहीं उद्घाटन के दिन न्यूरोलॉजी की डॉ शिवांगी ने ओपीडी सेवा दी. उन्होंने बताया संताल परगना में सबसे पहले देवघर में इसकी शुरुआत की गयी है. मौके पर सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ प्रभात रंजन, आयुष्मान हिंदुस्तान योजना के जिला नोडल पदाधिकारी डॉ शरद कुमार, डॉ पीएन दर्वे, डॉ अम्बरीश ठाकुर, चितरंजन विश्वकर्मा, तरुण तिवारी, विजय प्रसाद समेत अन्य थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Deoghar news :सदर अस्पताल में विशेषज्ञ / अति विशेषज्ञ चिकित्सकों की सुविधा शुरू appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top