Hot News

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने जयशंकर से की बात, भारत को दिया समर्थन

India Pakistan War: हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने हिंदुस्तानीय विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर से बात की. उन्होंने दोनों देशों के बीच सीधी बातचीत और तनाव कम करने की आवश्यकता पर बल दिया. रुबियो ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के लिए संवेदना व्यक्त की और आतंकवाद के खिलाफ हिंदुस्तान के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई.

पाकिस्तान ने जम्मू में की बमबारी

हिंदुस्तान के साथ अपने तनाव को बढ़ाते हुए पाकिस्तान ने गुरुवार को जम्मू में बमबारी की और हिंदुस्तानीय वायु रक्षा तोपों ने जवाबी गोलीबारी की. जम्मू संभाग के किश्तवाड़ में पूरी तरह से ब्लैकआउट लागू कर दिया गया है और पूरे जिले में सायरन सुनाई दिए. जम्मू संभाग के अखनूर में भी ब्लैकआउट लागू कर दिया गया है और सायरन सुनाई दे रहे हैं. जम्मू में पूर्ण ब्लैकआउट लागू कर दिया गया है.

हिंदुस्तान ने नौ आतंकी ठिकाने उड़ाए

हिंदुस्तान ने 7 मई को “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर सटीक हवाई हमले किए. इन हमलों में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के ठिकानों को निशाना बनाया गया. हिंदुस्तान ने दावा किया कि ये हमले केवल आतंकवादी ढांचे पर केंद्रित थे और किसी भी पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठान को निशाना नहीं बनाया गया.

पाकिस्तानी हमलों का मुंहतोड़ जवाब देगा हिंदुस्तान

हिंदुस्तान ने पहलगाम आतंकी हमले का जवाब ऑपरेशन सिंदूर के जरिए दिया था, जिसमें पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कार्रवाई में आतंकी ठिकानों को सटीक हमलों के जरिए उड़ा दिया गया था. हिंदुस्तान ने यह भी कहा कि सैन्य प्रतिष्ठानों पर किसी भी हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा. पाकिस्तान ने इन हमलों को “युद्ध की कार्रवाई” बताया और जवाबी कार्रवाई में हिंदुस्तानीय विमानों को मार गिराने का दावा किया. इसके बाद नियंत्रण रेखा पर भारी गोलाबारी हुई, जिसमें दोनों पक्षों के नागरिक हताहत हुए.

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तानी पीएम के पास अरबों की दौलत! लंदन में प्रॉपर्टी, करोड़ों का निवेश

पाकिस्तान ने किया ड्रोन और मिसाइल से हमला

रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि 7 मई की रात को पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलों का इस्तेमाल करके अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, भटिंडा, चंडीगढ़, नल, फलोदी, उत्तरलाई और भुज सहित उत्तरी और पश्चिमी हिंदुस्तान में कई सैन्य ठिकानों पर हमला करने की कोशिश की. बयान में कहा गया, “इन हमलों को एकीकृत काउंटर यूएएस ग्रिड और एयर डिफेंस सिस्टम द्वारा बेअसर कर दिया गया. इन हमलों के मलबे अब कई स्थानों से बरामद किए जा रहे हैं, जो पाकिस्तान के हमलों को साबित करते हैं.”

इसे भी पढ़ें: आतंकवाद के सामने कभी चुप नहीं रहेगा हिंदुस्तान, ऑपरेशन सिंदूर पर बोले मुकेश अंबानी

The post अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने जयशंकर से की बात, हिंदुस्तान को दिया समर्थन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top