Hot News

India Pakistan Conflict : भारत ने 3  एयरबेस पर मिसाइल से हमले किये, पाकिस्तान का दावा

India Pakistan Conflict  : पाकिस्तान ने शनिवार को दावा किया कि उसके तीन एयरबेसों को हिंदुस्तानीय मिसाइलों और ड्रोनों ने निशाना बनाया. इससे वे तबाह हो गए. पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने इस्लामाबाद में सुबह करीब 4 बजे जल्दबाजी में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई. इसमें उन्होंने बताया कि नूर खान (चकलाला, रावलपिंडी), मुरीद (चकवाल) और रफीकी (झांग जिले में शोरकोट) पाकिस्तानी वायुसेना के एयरबेसों को निशाना बनाया गया. हालांकि सेना प्रवक्ता ने अपने दावों की पुष्टि करने के लिए कोई सबूत नहीं दिखाए.

हिंदुस्तान की कुछ मिसाइलें पाकिस्तान के पंजाब में भी गिरीं

यह दावा हिंदुस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच किया गया है. हिंदुस्तान ने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला लेने के लिए ऑपरेशन सिंदूर चलाया. रावलपिंडी में नूर खान एयरबेस, जहां पाकिस्तानी सेना का मुख्यालय है. यह राजधानी इस्लामाबाद से लगभग 10 किलोमीटर दूर है. शरीफ ने यह भी दावा किया कि हिंदुस्तान की कुछ मिसाइलें उसके पंजाब में भी गिरीं और कुछ अफगानिस्तान में भी गईं.  उन्होंने दावा किया, ‘‘लेकिन वायुसेना की सभी परिसंपत्तियां सुरक्षित हैं.’’

हिंदुस्तान ने अपने जेट विमानों से मिसाइलें दागी

लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने दावा किया कि हिंदुस्तान ने अपने जेट विमानों से हवा से सतह पर मार करने वाली मिसाइलें दागी हैं. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की वायु रक्षा प्रणाली ने कई मिसाइलों को रोक दिया. चौधरी ने कहा कि यह हिंदुस्तान का एक भयावह कृत्य है जो क्षेत्र को घातक युद्ध की ओर धकेल रहा है. पाकिस्तान इस आक्रामकता का जवाब देगा. हिंदुस्तान को हमारी प्रतिक्रिया का इंतजार करना चाहिए.

यह भी पढ़ें : Pakistan Firing : जोरदार धमाके के बाद उठा धुआं, हवाई सायरन बजने लगे, देखें वीडियो

चौधरी ने कोई सवाल नहीं लिया और अचानक ही प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म कर दी. पाकिस्तान एयरपोर्ट अथॉरिटी (पीएए) ने एक अधिसूचना जारी कर कहा कि पाकिस्तान का हवाई क्षेत्र सुबह 3.15 बजे से दोपहर 12 बजे तक सभी तरह के हवाई यातायात के लिए बंद कर दिया गया है.

The post India Pakistan Conflict : हिंदुस्तान ने 3  एयरबेस पर मिसाइल से हमले किये, पाकिस्तान का दावा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top