Hot News

बीएलओ को दिया गया मतदान से संबंधित प्रशिक्षण

बौंसी. जिलाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश पर शनिवार को प्रखंड सभागार में बीएलओ को मतदान से संबंधित प्रशिक्षण देने का काम किया गया. प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार के नेतृत्व में बीईओ शैलेंद्र कुमार विश्वास की मौजूदगी में कटोरिया विधानसभा के 135 से 204 मतदान केंद्र के बीएलओ को प्रशिक्षण दिया गया. कार्यक्रम में 23 और 24 अप्रैल को दिल्ली से प्रशिक्षण प्राप्त कर आये एएलएमटी मतदान केंद्र पदाधिकारी सह मास्टर ट्रेनर उत्तम कुमार झा के द्वारा मतदान से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया. उन्होंने बताया कि अयोग्य मतदाताओं को मतदाता सूची से हटाने के साथ-साथ नए मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ना है. प्रशिक्षण में बताया गया कि जिस लड़की की शादी बाहर हो गयी है अथवा जिसकी मौत हो गई हो या फिर ऐसे मतदाता जिन्होंने अपना घर कहीं और बना लिया है वैसे मतदाताओं का सर्वे करने के साथ ही वोटर लिस्ट का सत्यापन करते हुए ऐसे मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से हटाने का काम किया जाना है. साथ ही एक स्वच्छ मतदाता सूची का निर्माण करना है. प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले बीएलओ का 14 ग्रुप बनाया गया था. जिनके द्वारा रोल प्ले करके प्रशिक्षण के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया गया. सभी को चुनाव कार्य से संबंधित 25 प्रश्न दिए गए थे, जिसका जवाब सभी के द्वारा सही-सही दे दिया गया. प्रशिक्षण के दौरान बीएलओ को 6, 7 एवं 8 फॉर्म कैसे भरा जाना है इसकी जानकारी भी दी गयी. बताया गया 13 मई को विधानसभा के शेष बचे 205 से 274 मतदान केंद्र के बीएलओ का प्रशिक्षण कार्य संपन्न होगा. इस मौके पर बीएलओ अशोक ठाकुर, अरविंद दुबे, दीपक कुमार, मनोज मंडल सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post बीएलओ को दिया गया मतदान से संबंधित प्रशिक्षण appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top