CUET UG Admit Card 2025 OUT in Hindi: देश के टॉप सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) का एडमिट कार्ड जारी हो गया है. इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार अब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाना होगा.
सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 मार्च 2025 से शुरू हुई थी. इसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 24 मार्च 2025 तक का समय दिया गया था. ऐसे में जो उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए आवेदन किए हैं वो आप अपना एडमिट कार्ड नीचे दिए स्टेप से डाउनलोड कर सकते हैं.
CUET UG Admit Card 2025: ऐसे करें डाउनलोड
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं.
- वेबसाइट की होम पेज पर Latest News पर क्लिक करें.
- अब Download CUET UG Admit Card 2025 के लिंक पर जाएं.
- यहां Download Here के लिंक पर क्लिक करें.
- अब उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें.
- सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा.
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और आगे के इस्तेमाल के लिए प्रिंट लेकर रखें.
The post CUET UG Admit Card 2025 OUT: सीयूईटी यूजी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड appeared first on Naya Vichar.

