Hot News

17-18-19 मई को 25 से ज्यादा जिलों में लू की चेतावनी, आज रहेगी उमस भरी रात, IMD अलर्ट

UP Heat Wave Alert: लखनऊ स्थित मौसम विज्ञान केंद्र (Indian Meteorological Department) ने यूपी में अगले 3 दिनों तक तापमान बढ़ने की संभावना जताई है. इस दौरान प्रदेश वासियों को गर्मी झुलसाने वाली है. दरअसल, सतही स्तर पर पछुआ हवाओं और मौसम प्रणाली के सक्रिय न होने के कारण प्रदेश के तापमान में बढ़ोतरी होने वाली है. ऐसे में मौसम विभाग की तरफ से प्रदेश के कई इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. (Heat Wave Alert in UP)

गर्मी का बढ़ेगा भीषण प्रकोप

मौसम विभाग के अनुसार, 16 मई यानी आज (UP Aaj Ka Mausam) को पूर्वी यूपी के कई इलाकों में लू चलने की संभावना है. इसके अलावा, रात भी उमस भरी हो सकती है, क्योंकि ऊष्ण रात्रि का पूर्वानुमान मौसम विभाग की तरफ से लगाया है.

लू चलने की संभावना- बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, फतेहपुर, प्रयागराज, प्रतापगढ़, संत रविदास नगर, जौनपुर, रायबरेली,अमेठी, सुल्तानपुर और आसपास इलाकों में भीषण लू चलने की संभावना जताई गई है.

उष्ण रात्रि की संभावना- चित्रकूट, बांदा कौशांबी, प्रयागराज, फ़तेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर और आसपास के इलाकों में भीषण उष्ण रात्रि का पूर्वानुमान है.

यह भी पढ़ें- बरसाना में राधारानी मंदिर के दर्शन अब और भी आसान: आज से रोपवे सेवा शुरू

इन जिलों में लू का येलो अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, 17 मई को यूपी के कई जिलों में हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज (Prayagraj Heat Wave Alert), फ़तेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, कानपुर देहात, कानपुर नगर (Kanpur Weather Forecast), रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाके शामिल हैं.

18-19 मई को इन जिलों में पड़ेगी भीषण गर्मी

मौसम विभाग ने 18-19 जुलाई को भी यूपी के पूर्वी हिस्से में भीषण गर्मी की संभावना जताई है. इसमें बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज (Prayagraj Temperature), फ़तेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली (Raebareli Heat Wave), अमेठी, सुल्तानपुर, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाके शामिल हैं.

The post 17-18-19 मई को 25 से ज्यादा जिलों में लू की चेतावनी, आज रहेगी उमस भरी रात, IMD अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top