Hot News

CUET UG 2025 Admit Card OUT: सीयूईटी यूजी के लिए एडमिट कार्ड जारी, cuet.nta.nic.in से करें डाउनलोड

CUET UG 2025 Admit Card OUT in Hindi: CUET UG 2025 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यह कार्ड 19 से 24 मई के बीच होने वाली परीक्षाओं के लिए cuet.nta.nic.in पर अपलोड किए हैं. जो कैंडिडेट्स इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं तो वह अपने एडमिट कार्ड यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं और एग्जाम के बारे में पूरी जानकारी कर सकते हैं.

ऐसे आयोजित की जा रही परीक्षा (CUET UG 2025 Admit Card OUT)

ऑफिशियल नोटिस के मुताबिक, परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड मोड (CBT) में देश और विदेश के अलग-अलग सेंटरों पर हो रही है. छात्रों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड में दिए गए समय से 15-30 मिनट पहले पहुंचने की सलाह दी जाती है ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके. गेट बंद होने के बाद किसी को भी एंट्री नहीं दी जाएगी. 

यह भी पढ़ें- Amazon WFH Job: अमेजन में नौकरी…घर से 5 दिन काम, इस पोस्ट पर मिल रही अच्छी सैलरी

CUET UG 2025 Admit Card OUT: कैसे डाउनलोड करें?

अगर आप CUET UG 2025 परीक्षा में शामिल हो रहे हैं तो एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले cuet.nta.nic.in वेबसाइट पर जाएं
  • होमपेज पर दिए गए “CUET (UG)-2025 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें” लिंक पर क्लिक करें
  • नए खुले पेज पर अपनी आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें
  • “सबमिट” बटन पर क्लिक करें, इसके बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा
  • एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट जरूर निकाल लें.

परीक्षा वाले दिन ये डाॅक्यूमेंट्स जरूरी (CUET UG 2025 Admit Card OUT)

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड को समय पर डाउनलोड करें और उस पर दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें. परीक्षा वाले दिन एडमिट कार्ड के साथ एक पासपोर्ट साइज फोटो और एक वैध पहचान पत्र (जैसे – आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस) ले जाना जरूरी है. इसके अलावा, एक बॉलपॉइंट पेन भी साथ ले जाना होगा.

यह भी पढ़ें- CBSE Big Update: सीबीएसई की नई पहल! बोर्ड ने छात्रों के लिए उठाया बड़ा कदम, पढ़ें पूरी डिटेल

The post CUET UG 2025 Admit Card OUT: सीयूईटी यूजी के लिए एडमिट कार्ड जारी, cuet.nta.nic.in से करें डाउनलोड appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top