Hot News

सपा नेता रामगोपाल यादव ने व्योमिका सिंह पर की जातिसूचक टिप्पणी, कहा- ‘हरियाणा की…’ देखें वीडियो

Ramgopal Yadav Controversial Remarks on Vyomika Singh: ऑपरेशन सिंदूर की शौर्यगाथा का प्रतीक बनीं देश की दो बहादुर स्त्री अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह को लेकर नेताओं की असंवेदनशील टिप्पणियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा. पहले मध्यप्रदेश प्रशासन में मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया को लेकर विवादास्पद बयान दिया. इसके बाद गुरुवार को मुरादाबाद में सपा के वरिष्ठ नेता प्रो. रामगोपाल यादव ने विंग कमांडर व्योमिका सिंह के लिए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर नया विवाद खड़ा कर दिया है.

व्योमिका सिंह हरियाणा की जाटव- रामगोपाल यादव

समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद प्रो. रामगोपाल यादव गुरुवार को बिलारी के देवरी दिनौरा गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत की थी. इस दौरान उन्होंने कर्नल सोफिया पर मध्य प्रदेश प्रशासन में मंत्री विजय शाह के बयान को गलत करार दिया. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी विंग कमांडर व्योमिका सिंह को राजपूत समझकर कोई टिप्पणी नहीं. इतना कहने के बाद सांसद रामगोपाल यादव व्योमिका सिंह पर जातिगत टिप्पणी करने लगे. उन्होंने कहा कि “व्योमिका सिंह हरियाणा की जाटव हैं, जो कि…”

ऑपरेशन सिंदूर में शामिल अधिकारियों की बताई जाति

रामगोपाल यादव ने कर्नल सोफिया कुरैशी को मुस्लिम, और ऑपरेशन सिंदूर में शामिल एयर मार्शल एके हिंदुस्तानी को पूर्णिया का यादव बताते हुए कहा कि यह पूरा युद्ध PDA यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समुदाय से आने वाले अधिकारियों ने लड़ा है. उन्होंने सवाल उठाया कि जब युद्ध की अगुवाई इन वर्गों के सैनिकों ने की, तो भाजपा किस आधार पर इसका श्रेय लेने की कोशिश कर रही है?

The post सपा नेता रामगोपाल यादव ने व्योमिका सिंह पर की जातिसूचक टिप्पणी, कहा- ‘हरियाणा की…’ देखें वीडियो appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top