Hot News

Saifullah Killed : अबू सैफुल्ला की हत्या से बौखलाए आतंकी, मोदी का नाम लेकर कहा बदला लेंगे

Saifullah Killed : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) मुख्यालय पर 2006 में हुए हमले के मुख्य साजिशकर्ता और लश्कर-ए-तैयबा का आतंकवादी रजाउल्ला निजामनी खालिद उर्फ अबू सैफुल्ला की हत्या हो गई. रविवार को पाकिस्तान के सिंध प्रांत में अज्ञात हमलावरों ने उसे गोली मार दी. खालिद 2000 के दशक की शुरुआत में नेपाल से लश्कर के आतंकी अभियानों का नेतृत्व करता था. उसे विनोद कुमार, मोहम्मद सलीम और रजाउल्ला जैसे नामों से भी जाना जाता था. अधिकारियों के मुताबिक, वह हिंदुस्तान में कई बड़े आतंकी हमलों में शामिल रहा था और लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर था.

अबू सैफुल्ला की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें भीड़ नजर आ रही है. मंच से किसी की आवाज आ रही है. वह हिंदुस्तान का हाथ आतंकी की हत्या के पीछे बता रहा है. पीएम मोदी को भी कुछ बोलता वो सुनाई दे रहा है. धमकी भरे लहजे में वह कह रहा है कि हमें ऐसी घटना से एनर्जी मिलती है. इस हत्या का बदला हम जरूर लेंगे.

सिंध प्रांत के बदनी में एक चौराहे के पास सैफुल्ला को मारी गई गोली

अधिकारियों ने बताया कि सैफुल्ला रविवार दोपहर सिंध के मतली में अपने घर से निकला था और सिंध प्रांत के बदनी में एक चौराहे के पास हमलावरों ने उसे गोली मार दी. लश्कर के अबू अनस का करीबी सहयोगी खालिद नागपुर में संघ मुख्यालय पर हमले का मास्टरमाइंड था, जिसमें तीनों आतंकवादी मारे गए थे. संघ मुख्यालय पर हमले के अलावा, लश्कर का यह आतंकवादी खालिद 2005 में बेंगलुरु स्थित हिंदुस्तानीय विज्ञान संस्थान पर हुए आतंकी हमले में भी शामिल था, जिसमें आईआईटी के प्रोफेसर मुनीश चंद्र पुरी की मौत हो गई थी और चार अन्य लोग घायल हुए थे.

आतंकवादी घटनास्थल से भाग निकले थे, हालांकि बाद में पुलिस ने मामले की जांच की और अबू अनस के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया. अनस अब भी फरार है. खालिद 2008 में उत्तर प्रदेश के रामपुर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) शिविर पर हुए हमले का भी मास्टरमाइंड था, जिसमें सात जवान और एक नागरिक की मौत हो गयी थी. दोनों आतंकवादी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गये थे. हिंदुस्तानीय सुरक्षा एजेंसियों द्वारा मॉड्यूल का पर्दाफाश किए जाने के बाद खालिद नेपाल छोड़कर पाकिस्तान लौट गया था.

The post Saifullah Killed : अबू सैफुल्ला की हत्या से बौखलाए आतंकी, मोदी का नाम लेकर कहा बदला लेंगे appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top