Hot News

सोना हुआ महंगा या सस्ता? 19 मई 2025 को आपके शहर में जानें ताज़ा रेट्स

Gold Price Today: पिछले हफ्ते करीब 4% की गिरावट के बाद इस हफ्ते की शुरुआत सोने के दाम में तेजी के साथ हुई है. सोमवार 19 मई 2025 को शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में बढ़ोतरी देखने को मिली है. वहीं, चांदी की कीमत में हल्की गिरावट दर्ज की गई है.

मुंबई में सोने-चांदी का भाव

मुंबई में आज 22 कैरेट सोना ₹87,200 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है, जबकि 24 कैरेट सोने का रेट ₹95,130 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है. वहीं, चांदी ₹100 की गिरावट के साथ ₹96,900 प्रति किलो की दर से मिल रही है.

एमसीएक्स पर भी तेजी

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी सोने की कीमत में 0.65% की तेजी देखी गई है, जहां यह ₹93,042 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. चांदी में भी 0.26% की हल्की बढ़त के साथ कीमत ₹95,570 प्रति किलो तक पहुंच गई है.

ग्लोबल मार्केट में तेजी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में लगभग 1% की तेजी दर्ज की गई है। इसकी प्रमुख वजह अमेरिकी डॉलर का कमजोर पड़ना बताया जा रहा है। यूएस ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट के टैरिफ को दोहराने के बयान के बाद व्यापारिक तनाव में कमी आई है, जिससे निवेशकों ने सोने को एक सुरक्षित विकल्प मानते हुए खरीदारी तेज कर दी है।

गौरतलब है कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और मंदी की आशंका के चलते बीते महीने 23 अप्रैल को सोने ने ₹1 लाख प्रति 10 ग्राम का ऐतिहासिक स्तर भी पार किया था।

आपके शहर में क्या है रेट

  • जयपुर – ₹87,350 प्रति 10 ग्राम (22 कैरेट)
  • अहमदाबाद – ₹87,600 प्रति 10 ग्राम
  • पटना – ₹87,600 प्रति 10 ग्राम
  • मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई, बेंगलुरु, कोलकाता – ₹87,550 प्रति 10 ग्राम

क्यों बढ़ते-घटते हैं दाम?

सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव वैश्विक बाजार की चाल, आयात शुल्क, टैक्स दरों और रुपये-डॉलर एक्सचेंज रेट जैसे कई फैक्टर्स पर निर्भर करता है. हिंदुस्तान में इसकी सांस्कृतिक और पारंपरिक मांग भी इसकी कीमतों पर असर डालती है, खासकर त्योहारों और शादी-ब्याह के मौसम में.

The post सोना हुआ महंगा या सस्ता? 19 मई 2025 को आपके शहर में जानें ताज़ा रेट्स appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top