Hot News

बिहार में गोलियों की बौछार के बीच फंसा बेगुनाह, तमाशा देखने गया युवक बना निशाना

Bihar: बिहार के वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जुड़ावनपुर गांव में रविवार देर रात उस वक्त अफरातफरी मच गई जब दो पक्षों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और गोलियां चल गईं. इसी दौरान वहां मौजूद एक युवक को गोली लग गई. घायल की पहचान 34 वर्षीय सुजीत कुमार, पिता उपेंद्र राय के रूप में हुई है.

विवाद देखने गया था युवक, जांघ में लगी गोली

ग्रामीणों के अनुसार, गांव के ही बहुल राय और रविंद्र राय के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो रही थी. देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर फायरिंग शुरू कर दी. इसी दौरान मौके पर पहुंचे सुजीत कुमार को एक गोली जांघ में जा लगी. गोली लगते ही युवक जमीन पर गिर पड़ा और आसपास अफरातफरी मच गई.

गंभीर हालत में रेफर, पुलिस ने शुरू की जांच

घटना के तुरंत बाद परिजनों ने घायल सुजीत को बिदुपुर PHC पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया. डॉक्टरों के अनुसार, युवक खतरे से बाहर है, परंतु इलाज जारी है.

घटना की जानकारी मिलते ही बिदुपुर थाना अध्यक्ष पंकज कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और गांव में पूछताछ शुरू की. पुलिस दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद के कारणों की छानबीन कर रही है. फायरिंग में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है.

Also Read: 4000 करोड़ की ठगी के मास्टरमाइंड दानापुर से गिरफ्तार, बहु ने जेठ के साथ मिलकर रची थी बड़ी साजिश

थाना अध्यक्ष बोले: बयान के आधार पर होगी कार्रवाई

थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया, “जुड़ावनपुर में दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान गोली चली है. एक युवक को गोली लगी है जो मौके पर मौजूद था। घायल के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.”

The post बिहार में गोलियों की बौछार के बीच फंसा बेगुनाह, तमाशा देखने गया युवक बना निशाना appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top