Hot News

करीमपुर में बस व मारुति वैन में भीषण टक्कर, दो महिलाओं समेत छह की मौत

सभी मृतक मारुति वैन में सवार थे

प्रतिनिधि, कल्याणीनदिया जिले के करीमपुर थाना अंतर्गत कठलिया इलाके में मंगलवार सुबह एक बस और मारुति वैन में भीषण टक्कर होने से छह लोगों की मौत हो गयी. एक अन्य व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है.

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कृष्णानगर-करीमपुर राज्य राजमार्ग पर सुबह करीब सात बजे एक मारुति वैन सामने से आ रही बस से टकरा गयी. मारुति वैन में छह लोग सवार थे. उन्होंने बताया कि मारे गये सभी लोग वैन में सवार थे.

कृष्णानगर पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है. अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के समय मारुति वैन कृष्णानगर से कोलकाता जा रही थी. उन्होंने बताया कि बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके वैन से शवों को बाहर निकालने के लिए कटर का इस्तेमाल किया गया और मामले की जांच शुरू कर दी गयी है.

स्थानीय लोगों ने बताया है कि कोलकाता से करीमपुर जाने वाली एक बस विपरीत दिशा से आ रही मारुति वैन से टकरा गयी. हादसे में मारुति वैन के परखच्चे उड़ गये. चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे. इस बीच, बस के यात्री घटनास्थल पर उतर गये और वैन से घायल यात्रियों को निकालने लगे. उन्हें लहूलुहान हालत में निकाला गया और करीमपुर ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने छह को मृत घोषित कर दिया. एक अन्य व्यक्ति का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है. घटना की सूचना मिलने पर करीमपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची.

चालक समेत मारुति वैन में सवार सभी यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतकों में दो स्त्रीएं भी शामिल हैं. मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है. बस में सवार कई यात्री घायल हो गये. फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी घटनास्थल पर पहुंच गयी. पुलिस मृतकों की पहचान करने का प्रयास कर रही है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटना निजी बस की तेज गति के कारण हुई.

पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दुर्घटना क्यों हुई? गति क्या थी? क्या ड्राइवर नशे में था? करीमपुर पुलिस निजी बस और मारुति वैन के बीच हुई टक्कर के मामले की भी जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post करीमपुर में बस व मारुति वैन में भीषण टक्कर, दो स्त्रीओं समेत छह की मौत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top