Hot News

PM Narendra Modi करेंगे करणी माता मंदिर में दर्शन , यहां दूर होते हैं शनि और राहु दोष

PM Narendra Modi Karni Mata Temple Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 मई को राजस्थान की यात्रा पर जाएंगे. वह बीकानेर में करणी माता मंदिर में सुबह लगभग 11 बजे दर्शन करेंगे. बीकानेर में उत्साह का माहौल है, क्योंकि उसी दिन पीएम मोदी का करणी माता मंदिर जाने का कार्यक्रम निर्धारित है. यह यात्रा धार्मिक दृष्टिकोण से ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

जानें करणी माता के बारे में

करणी माता को मां दुर्गा का अवतार माना जाता है. वे जोधपुर और बीकानेर के राजपरिवारों की कुलदेवी हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, करणी माता ने विवाह के पश्चात सांसारिक जीवन का त्याग कर कठोर तपस्या आरंभ की और लगभग 151 वर्षों तक जीवित रहीं. उनके चमत्कारों और आशीर्वाद की कई कथाएं राजस्थान में प्रचलित हैं.

PM Modi करेंगे करणी माता मंदिर के दर्शन

करणी माता मंदिर के दर्शन से क्या होता है

करणी माता मंदिर में दर्शन करने से शनि और राहु के दोष समाप्त होते हैं, ऐसा विश्वास किया जाता है. करणी माता को भक्तों की रक्षा करने वाली देवी माना जाता है और उनके दर्शन से भक्तों को मानसिक शांति प्राप्त होती है, जिससे वे किसी भी समस्या से मुक्त हो जाते हैं.

मंदिर में चूहों का दिखना शुभ संकेत

देशनोक में स्थित यह मंदिर अपनी विशेषता के कारण विश्वभर में प्रसिद्ध है. यहां लगभग 25 हजार चूहे निवास करते हैं, जिन्हें श्रद्धालु ‘काबा’ के नाम से पूजते हैं. ये चूहे मंदिर के हर स्थान पर दिखाई देते हैं, और यह आश्चर्यजनक है कि ये किसी को हानि नहीं पहुंचाते. इस मंदिर को चूहों का मंदिर भी कहा जाता है. यहां यह मान्यता है कि यदि किसी भक्त को मंदिर में सफेद चूहा दिखाई दे, तो यह एक शुभ संकेत माना जाता है. कहा जाता है कि सफेद चूहे का दर्शन सभी इच्छाओं को पूरा करता है और दुर्भाग्य को दूर करता है.

The post PM Narendra Modi करेंगे करणी माता मंदिर में दर्शन , यहां दूर होते हैं शनि और राहु दोष appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top