Hot News

तिरंगे में लिपटा आया बिहार का शहीद तो पूरी की गयी पत्नी की इच्छा, पति के हाथों से ही पानी पीने की थी जिद

जम्मू कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में शहीद हुए सेना के हवलदार संतोष यादव का पार्थिव शरीर गुरुवार को बिहार के भागलपुर स्थित उनके पैतृक गांव लाया गया. नवगछिया अंतर्गत इस्माइलपुर प्रखंड के पछियारी टोला डिमाहा उनका पार्थिव शरीर पहुंचा तो हजारों लोग वहां मौजूद रहे. शहीद से लिपटकर उनके परिजनों को रोता देख पूरे गांव के लोग भावुक हो गए. शहीद तिंरगे में लिपटा अपने घर आया तो पत्नी की वो इच्छा पूरी करवायी गयी जिसकी जिद वो बीते दो दिनों से कर रही थी.

हजारों की भीड़ साथ चली, पैतृक गांव पहुंचा शहीद का पार्थिव शरीर

शहीद का पार्थिव शरीर गुरुवार को इस्माइलपुर प्रखंड के पछियारी टोला भिट्ठा गांव पहुंचा. सुबह छह बजे काफिला नवगछिया के जीरोमाइल पहुंचा. जीरोमाइल में सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. काफिला जीरोमाइल से नवगछिया बस स्टैंड होते हुए लक्ष्मीपुर रोड , नारायणपुर चंडीस्थान होकर भिट्ठा गांव पहुंचा. ग्रमीणों ने जगह जगह पार्थिव शरीर पर फूल बरसाया.

ALSO READ: Photos: तिरंगे में लिपटा पहुंचा लाल तो पूरे गांव में घुमाया, भागलपुर में शहीद संतोष के लिए उमड़ी भीड़

Copy of Add a heading 2025 05 22T094430.599 1
तिरंगे में लिपटा आया बिहार का शहीद तो पूरी की गयी पत्नी की इच्छा, पति के हाथों से ही पानी पीने की थी जिद 3

शहीद के हाथों पिलाया गया पत्नी को पानी

शहीद संतोष का पार्थिव शरीर आया तो उनके हाथों ही पत्नी साधना कुमारी को पानी पिलाया गया. दरअसल, अपने पति की शहादत की समाचार सुनने के बाद साधना कुमारी ने अन्न-पानी त्याग दिया था. वह निर्जला ही रह रही थीं.

पप्पू यादव ने भी की थी कोशिश, शहीद की पत्नी ने नहीं पीया था पानी

बुधवार की शाम को जब पूर्णिया सांसद पप्पू यादव शहीद के परिवार से मिलने आए तो उन्होंने भी साधना कुमारी को पानी पीने के लिए कहा, लेकिन शहीद की पत्नी ने मना कर दिया था. प्यासे रहने पर उनके होठ सूख रहे थे. पास बैठी स्त्री पानी से कपड़ा भिंगोंकर मुंह पोछ देती थी. अब जब शहीद का पार्थिव शरीर आया तो उनके ही हाथों के सहारे साधना को पानी पिलवाया गया. सबकी आंखें ये देखकर नम थीं.

21bha 44 21052025 6
तिरंगे में लिपटा आया बिहार का शहीद तो पूरी की गयी पत्नी की इच्छा, पति के हाथों से ही पानी पीने की थी जिद 4

The post तिरंगे में लिपटा आया बिहार का शहीद तो पूरी की गयी पत्नी की इच्छा, पति के हाथों से ही पानी पीने की थी जिद appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top