Hot News

Health Tips: चाय और बिस्किट का कॉम्बो नहीं है हेल्दी, जानिए कैसे डालता है सेहत पर बुरा असर

Health Tips: हिंदुस्तान में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में ही लोगों को चाय बेहद पसंद आती है. लोगों के दिन की शुरूआत ही चाय से होती है. अक्सर लोग सुबह बेड टी लेते है और उसके साथ बिस्किट खाना पसंद करते है. शिशु से लेकर बुजुर्ग हर किसी को चाय के साथ बिस्किट खाते हैं. लेकिन क्या आप जानते है कि सुबह में खाली पेट चाय पीना और इसके साथ बिस्किट खाना काफी नुकसान कर सकते हैं. आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि क्या नुकसान होता है ऐसा करने से. 

 क्यों नहीं खाना चाहिए चाय और बिस्किट

चाय और बिस्किट सुबह इसलिए नहीं खाना चाहिए क्योंकि चाय में भरपूर मात्रा में कैफीन होता है. इसके साथ बिस्किट में भरपूर मात्र में शुगर होता है. अगर आप रोजाना बिस्किट और चाय साथ में खाते हैं तो शरीर में तेजी से चर्बी बढ़ जाती है. इसके अलावा बिस्किट में प्रोसेस्ड शुगर होता है और इसमें ढेर सारा सैचुरेटेड फैट भी होता है.  बिस्किट में पाई जाने वाली चीजें न सिर्फ आपके वजन को बढ़ते हैं बल्कि यह पेट के लिए भी काफी नुकसानदेह है. लगातार इसका सेवन करने से पेट में एसिडिटी की समस्या बढ़ जाती है. 

यह भी पढ़ें: Avoid To Drink Buttermilk: हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं है छाछ, इन लोगों को पीने से करना चाहिए परहेज

हार्ट को भी होता है नुकसान

बिस्किट में जिस तरह से प्रोसेस्ड शुगर होता है उससे दिल की बीमारी का खतरा बढ़ता है. इससे बीपी की समस्या भी बढ़ती है. और कई बार बीपी के बढ़ जाने के बाद हार्ट अटैक के खतरे बढ़ सकते हैं.

The post Health Tips: चाय और बिस्किट का कॉम्बो नहीं है हेल्दी, जानिए कैसे डालता है सेहत पर बुरा असर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top