Hot News

स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा ऐलान, झारखंड में बिना कोड के नहीं बिकेगी दवा, लाइसेंस होंगे रद्द

Jharkhand News: झारखंड में बढ़ रहे नकली दवाओं के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने बड़ा कदम उठाया है. मंत्री ने नकली दवा के कारोबारियों पर सख्ती से कार्रवाई के निर्देश दिये हैं. उन्होंने कहा कि इन खराब गुणवत्ता वाली दवाओं में पाये जाने वाले कोडीन और अल्कोहल जानलेवा है. इससे ब्रेन और लिवर खराब हो रहे हैं. मंत्री ने बड़ा निर्णय लेते हुए कहा कि अब राज्य के बाजारों में बिना कोड की दवाइयां नहीं बिकेगी.

300 महत्वपूर्ण दवाओं के लिए कोड अनिवार्य

एनएचएम में स्वास्थ्य विभाग की ओर से कल बुधवार को आयोजित समीक्षा बैठक में मंत्री ने कहा कि दवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए उन पर कोड लगाया जायेगा. प्रशासन ने 300 महत्वपूर्ण दवाओं के लिए कोड अनिवार्य कर दिया है. अब पेनकिलर, बुखार की दवा, प्लेटलेट बढ़ाने वाली दवा, शुगर व थायरॉयड की दवा, गर्भनिरोधक व विटामिन सप्लीमेंट्स जैसी प्रमुख दवाएं कोड के बिना बाजार में नहीं बिकेंगी. यह कोड हर दवा की असली पहचान, निर्माता, वैच नंबर, मैन्युफैक्चरिंग व एक्सपायरी तारीख की जानकारी देगा. इससे नकली दवा की पहचान तुरंत हो सकेगी.

झारखंड की ताजा समाचारें यहां पढ़ें

कई स्वास्थ्य पदाधिकारियों का होगा तबादला

स्वास्थ्य मंत्री ने दवा दुकानों को चेतावनी देते हुए कहा कि बिना रजिस्ट्रेशन अगर किसी जगह दवा मिली, तो दुकान का लाइसेंस तुरंत रद्द कर उसे सील किया जायेगा. इसके लिए उन्होंने ड्रग इंस्पेक्टरों को भी चेताया. उन्होंने मिलीभगत और भ्रष्टाचार रोकने के लिए तीन साल से एक ही पोस्टिंग पर जमे कर्मचारियों व स्वास्थ्य पदाधिकारियों का तबादला करने की भी बात कही.

रांची समेत इन जिलों में बनेंगे टेस्टिंग लैब

राज्य में नकली दवाओं के कारोबार पर रोक लगाने के लिए स्टेट टेस्टिंग लैब का भी विस्तार होगा. दुमका, रांची, जमशेदपुर और पलामू में अत्याधुनिक फूड एवं मेडिसिन टेस्टिंग लैब स्थापित किये जायेंगे. अब दवाओं और खाद्य पदार्थों की जांच रिपोर्ट राज्य में ही बिना किसी देरी और गड़बड़ी के उपलब्ध होगी.

इसे भी पढ़ें

Sudha Milk Price: महंगाई की मार, आज से सुधा दूध हुआ महंगा, जानिए नई कीमत

मुख्य सचिव अलका तिवारी को सुप्रीम कोर्ट से नोटिस, जानिए वजह

HIV Positive: झारखंड के जेलों में 26 कैदी एचआइवी संक्रमित, 37 को टीबी और 9 को सिफलिस

The post स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा ऐलान, झारखंड में बिना कोड के नहीं बिकेगी दवा, लाइसेंस होंगे रद्द appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top