Hot News

Palamu News: क्रशर प्लांट में करंट लगने से टैंकर चालक की मौत, परिजन 17 घंटे से शव के साथ कर रहे मुआवजे की मांग

Palamu News| पलामू, कृष्णा गुप्ता: पलामू जिले के हरिहरगंज में क्रशर प्लांट पर डीजी जेनरेटर में डीजल डालने के क्रम में करंट लगने से एक टैंकर चालक की मौत हो गयी. घटना के 17 घंटे बीत जाने के बाद भी चालक का शव मौके पर पड़ा है. परिजन मुआवजा समेत अन्य मांग को लेकर शव को उठाने नहीं दे रहे हैं. क्रशर प्लांट के मालिक को मौके पर बुलाने की मांग भी की जा रही है. पुलिस आक्रोशित लोगों को समझने का प्रयास कर रही है लेकिन कई घंटे भी जाने के बाद भी सफलता नहीं मिली है.

क्रशर प्लांट में रखा शव

बता दें कि घटना पलामू जिले के पीपरा थाना क्षेत्र के धुसरूवा (घासीखाप) स्थित एमवीएस क्रशर प्लांट पर हुई. टैंकर चालक की पहचान 35 वर्षीय राजेंद्र यादव पिता सीताराम यादव के रूप में की गयी है. मृतक छतरपुर थाना क्षेत्र के दिनादाग गांव का रहने वाला बताया जा रहा है. घटना बुधवार शाम की है. मृतक को जब करंट लगा तो स्थानीय कर्मी और परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराने के लिए ले जा रहे थे. लेकिन राजेंद्र ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. ऐसे में सभी वापस लौट गए और डेड बॉडी को क्रेशर प्लांट में रखकर आंदोलन शुरू कर दिया.

झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ें

मिनी डीजल टैंकर चालक था मृतक

जानकारी के अनुसार राजेंद्र यादव प्लांट में मिनी डीजल टैंकर चलाता था. वह प्लांटन के डीजी जेनरेटर में डीजल डाल रहा था. इस दौरान वह करंट की चपेट आ गया. परिजनों का कहना है कि काम करने के दौरान राजेंद्र की मौत हुई है. ऐसे में प्लांट संचालक 15 लाख मुआवजा और मृतक की पत्नी को हर माह भरण-पोषण के लिए भुगतान करे. इसके साथ ही मृतक के दाह संस्कार के लिए भी तत्काल राशि दी जाए, तभी शव को उठने दिया जायेगा. पीपरा थाना के एस‌आइ नकुल शर्मा ने घटना की पुष्टि की है.

इसे भी पढ़ें

Amrit Bharat Station: झारखंड को पीएम मोदी की सौगात, 3 रेलवे स्टेशनों का आज करेंगे शुभारंभ

Shibu Saheb Natural Park: धनबाद में बनेगा शिबू-साहेब नेचुरल पार्क, 4.60 एकड़ वन भूमि चिह्नित

Monsoon in Jharkhand: झारखंड में 7 जून तक हो सकती है मॉनसून की एंट्री, 23 को तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट

The post Palamu News: क्रशर प्लांट में करंट लगने से टैंकर चालक की मौत, परिजन 17 घंटे से शव के साथ कर रहे मुआवजे की मांग appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top