Hot News

Kaun Banega Crorepati: 25 साल बाद अमिताभ बच्चन ने छोड़ा KBC, नए होस्ट के तौर पर दिखेंगा ये स्टार, जानें नाम

Kaun Banega Crorepati: कौन बनेगा करोड़पति के लवर्स और अमिताभ बच्चन के फैंस के लिए बड़ी दुखद समाचार है. जी हां दिग्गज कलाकार अब क्विज शो को होस्ट नहीं करेंगे. उन्होंने शो छोड़ने का फैसला कर लिया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान केबीसी के होस्ट के तौर पर बिग बी की जगह ले सकते हैं. बॉलीवुड हंगामा की हालिया रिपोर्ट पर विश्वास किया जाए, तो बॉलीवुड के ‘भाईजान’ केबीसी के निर्माताओं के साथ बातचीत कर रहे हैं और अगर सब कुछ ठीक रहा, तो वह सीजन 17 से बिग बी से होस्टिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे.

अमिताभ बच्चन के बाद सलमान खान हो सकते हैं केबीसी के नए होस्ट

मनोरंजन पोर्टल के सूत्र ने दावा किया, “सलमान खान छोटे पर्दे के बादशाह हैं और अमिताभ बच्चन की जगह लेने के लिए सबसे अच्छा चेहरा वही हैं, क्योंकि उन्हें दर्शक काफी ज्यादा पसंद करते हैं और उनका काफी मजबूत जुड़ाव भी है. इससे पहले शाहरुख खान भी केबीसी की मेजबानी कर चुके हैं और अगर सब कुछ ठीक रहा तो सलमान टेलीविजन सेट पर धूम मचाने वाले नए चेहरे होंगे.” अमिताभ बच्चन “व्यक्तिगत कारणों” के कारण केबीसी छोड़ सकते हैं.

अमिताभ बच्चन ने केबीसी का नया प्रोमो किया था जारी

दिलचस्प बात यह है कि सोनी टीवी ने 4 अप्रैल को अमिताभ बच्चन के साथ एक प्रोमो वीडियो के जरिए कौन बनेगा करोड़पति 17 की घोषणा की थी. उन्होंने खुलासा किया कि केबीसी 17 के लिए रजिस्ट्रेशन खुले हैं और फैंस को सोनी लिव ऐप, एसएमएस या आईवीआर कॉल के जरिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए प्रोत्साहित किया. हालांकि अभी तक प्रीमियर की सटीक तारीख का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन केबीसी 17 के अगस्त में प्रसारित होने की उम्मीद है. अमिताभ बच्चन साल 2000 से केबीसी को होस्ट कर रहे हैं. तीसरे सीजन को शाहरुख खान ने होस्ट किया था.

यह भी पढ़ें- Friday OTT Releases: इस शुक्रवार नहीं होंगे बोर… अगर देख लेंगे ये धांसू फिल्में-वेब सीरीज

The post Kaun Banega Crorepati: 25 साल बाद अमिताभ बच्चन ने छोड़ा KBC, नए होस्ट के तौर पर दिखेंगा ये स्टार, जानें नाम appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top