Hot News

Salman Khan के गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसा अंजान शख्स, पकड़े जाने पर कही ये चौंकाने वाली बात

Salman Khan: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के फैंस हमेशा एक्टर की एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. सलमान कई बार उनसे दिल खोलकर मिलते भी हैं, लेकिन इन दिनों उन्हें कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है, इसलिए उनकी टाइट सिक्योरिटी के चलते उनके घर या फिर एक्टर से मिलने पर पाबंदी है. हाल ही में एक शख्स ने एक्टर के मुंबई स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में जबरन घुसने की कोशिश की. अधिकारियों के मुताबिक घटना 20 मई की शाम की है, आरोपी गाड़ी के पीछे छिपकर सोसाइटी में घुसा था.

सलमान खान के घर में एक शख्स ने घुसने की कोशिश की

जिस शख्स ने सलमान खान के घर में घुसने की कोशिश की, वह कोई और नहीं बल्कि जितेंद्र कुमार सिंह है. बांद्रा पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है. व्यक्ति छत्तीसगढ़ का रहने वाला है. पुलिस ने बीएनएस की धारा 329(1) के तहत मामला दर्ज किया है.

जितेंद्र कुमार ने ये कहा

पुलिस के मुताबिक 23 वर्षीय जितेंद्र कुमार सलमान खान से मिलने गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंचा था और उसने बिल्डिंग में रहने वाले एक शख्स की कार के पीछे छिपकर बिल्डिंग में घुसने की कोशिश की. जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया. पूछताछ के दौरान व्यक्ति ने कहा, “पुलिस मुझे सुपरस्टार से मिलने नहीं दे रहे थे, इसलिए मैं छिपने की कोशिश कर रहा था.”

सलमान खान के घर हुई थी फायरिंग

पिछले साल 14 अप्रैल को बाइक सवार दो लोगों ने सलमान खान के बांद्रा स्थित घर पर चार राउंड गोलियां चलाईं और फिर भाग निकले. एक फेसबुक पोस्ट में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नेतृत्व वाले गिरोह ने गोलीबारी की जिम्मेदारी ली. अभिनेता का जेल में बंद अपराधी से लंबे समय से झगड़ा चल रहा है, जिसने उन्हें पहले भी कई बार धमकाया है.

यह भी पढ़ें- Friday OTT Releases: इस शुक्रवार नहीं होंगे बोर… अगर देख लेंगे ये धांसू फिल्में-वेब सीरीज

The post Salman Khan के गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसा अंजान शख्स, पकड़े जाने पर कही ये चौंकाने वाली बात appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top