Hot News

भारत में इस दिन एंट्री मारेगा Motorola का नया फ्लिप स्मार्टफोन, फीचर्स से लेकर कीमत तक हो गए लीक

चाइनीज टेक कंपनी Motorola ने हाल ही में अपने नए फ्लैगशिप फोल्डेबल स्मार्टफोन Motorola Razr 60 Ultra को लॉन्च किया था. जिसके बाद कंपनी अब Motorola Razr 60 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. 28 मई को Motorola अपने Motorola Razr 60 को हिंदुस्तान में लॉन्च करने वाली है. तो फिर चलिए जानते हैं क्या है इस नए मॉडल में खास और क्या होगी इसकी कीमत.

यह भी पढ़ें: अगले हफ्ते लॉन्च होने वाले हैं तीन-तीन गेमिंग फोन, मिलेगी 7000mAh की तगड़ी बैटरी और दमदार प्रोसेसर

Motorola Razr 60 की ये हो सकती है कीमत

कंपनी ने अपने इस नए मॉडल को ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर 28 मई की दोपहर 12 बजे लॉन्च करेगी. ऐसे में फ्लिपकार्ट पर इस नए मॉडल के कुछ-कुछ फीचर्स रिवील कर दिए गए हैं. Razr 60 फोल्डेबल स्मार्टफोन को तीन कलर पैनाटोन गिब्राल्टर सी, स्प्रिंग बड और लाइट स्काई कलर में लॉन्च किया जाएगा. Razr 60 Ultra की तरह Razr 60 को भी एक ही स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा. ऐसे में यह नया मॉडल 8GB+256GB स्टोरेज में आ सकता है. साथ ही इसकी कीमत Ultra से ज्यादा हो सकती है. Ultra की शुरुआती कीमत 40000 हजार रुपये थी. ऐसे में इस मॉडल की कीमत 50 से 60 हजार रुपये हो सकती है.

Motorola Razr 60 के फीचर्स

डिस्प्ले: Razr 60 में दो डिस्‍प्‍ले होंगे. बाहरी डिस्‍प्‍ले 3.63 इंच का pOLED कवर डिस्प्ले होगा. वहीं फोन को खोलने पर 6.96 इंच की Full HD+ pOLED LTPO स्‍क्रीन यूजर्स को मिलेगी. इसके अलावा करीं प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्‍ला ग्‍लास विक्‍टस का सपोर्ट भी दिया गया है.

कैमरा: Razr 60 में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है. जिसमें 50MP का प्राइमरी और 13MP का अल्ट्रा कैमरा दिया गया है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 32MP का कैमरा दिया गया है.

प्रोसेसर: Razr 60 में MediaTek Dimensity 7400x चिपसेट का प्रोसेसर दिया गया है.

बैटरी: Razr 60 में 30W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा. इस मॉडल में 4,500mAh की बैटरी दी गई है.

रैम: Razr 60 को एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा. यूजर्स को 8GB+256GB का ऑप्शन मिल सकता है.

कलर: Razr 60 में तीन कलर ऑप्शन मिलेंगे. जिसमें पैनाटोन गिब्राल्टर सी, स्प्रिंग बड और लाइट स्काई कलर शामिल है.

यह भी पढ़ें: Realme GT 7 मॉडल इस दिन होगा लॉन्च, 7000mAh की तगड़ी बैटरी वाले फोन की इतनी हो सकती है कीमत

यह भी पढ़ें: Realme की ‘Swip Into Summer’ सेल हुई शुरू, 23 मई तक इन स्मार्टफोन्स पर मिलेगी ₹4,000 तक की छूट

यह भी पढ़ें: Realme GT 7 सीरीज की लॉन्च से पहले Realme GT 6T 5G के भाव गिरे, मिलेगा 256GB स्टोरेज और 50MP कैमरा

The post हिंदुस्तान में इस दिन एंट्री मारेगा Motorola का नया फ्लिप स्मार्टफोन, फीचर्स से लेकर कीमत तक हो गए लीक appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top