Hot News

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में ट्यूशन फीस माफ, आर्म्ड फोर्सेज के लिए 100 फीसदी स्कॉलरशिप

LPU Jai Jawan Scholarship: जालंधर- ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर राष्ट्र के प्रति आभार दर्शाते हुए और एजुकेशन के क्षेत्र में कार्य करने के अपने वचन को पूरा करते हुए लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने ‘जय जवान स्कॉलरशिप’ शुरू करने की घोषणा की है. एलपीयू के ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रैजुएट प्रोग्राम्स में ऑनलाइन मोड में दाखिला लेने वाले सभी सक्रिय रक्षा और अर्द्धसैनिक कर्मियों के लिए 100 प्रतिशत ट्यूशन फीस माफ की जाएगी.

जवानों के लिए नई पहल

यह पहल हिंदुस्तान के 22 लाख सक्रिय रक्षा (सेना, नौसेना और वायु सेना) और अर्धसैनिक बलों के जवानों के लिए है. एलपीयू के चांसलर डॉ अशोक कुमार मित्तल ने कहा कि यह हमारे बहादुर जवानों के निस्वार्थ समर्पण के लिए हमारा सम्मान है. उन्हें ज्ञान के साथ सशक्त बनाना हमारा कर्तव्य है.

The post लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में ट्यूशन फीस माफ, आर्म्ड फोर्सेज के लिए 100 फीसदी स्कॉलरशिप appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top