Hot News

Patna News: पटना में जल्द चलेगी वाटर मेट्रो, गंगा नदी में दौड़ेगी लेटेस्ट इलेक्ट्रिक बोट, सर्वे का काम पूरा

Patna News: पटना में गंगा नदी में वाटर मेट्रो चलाने की तैयारी हो रही है. वाटर मेट्रो नदी में चलने वाली एक तरह की इलेक्ट्रिक बोट होगी. इसमें यात्रियों को सभी तरह की आधुनिक सुविधाएं मिलती हैं. इस प्रोजेक्ट के तहत पटना में गंगा नदी के किनारे आधुनिक वाटर मेट्रो स्टेशन बनेंगे. एनआइटी स्टेशन पर पटना मेट्रो को जोड़ा जायेगा. केरल से कोच्चि मेट्रो रेल लिमिटेड के अधिकारी पिछले दिनों पटना आए थे. उन्होंने गंगा और गंडक नदी में वाटर मेट्रो के लिए सर्वे किया. टीम ने पटना के दानापुर, दीघा, बिदुपुर, गायघाट के अलावा सोनपुर और हाजीपुर का भी दौरा किया. एक वाटर मेट्रो बोट में 100 लोगों के बैठने और खड़े रहने की क्षमता होगी.

सीधा संपर्क होगा स्थापित

केरल के कोच्चि मेट्रो रेल लिमिटेड की एक विशेषज्ञ टीम ने हाल ही में पटना का दौरा किया और गंगा एवं गंडक नदियों में वाटर मेट्रो सेवा शुरू करने को लेकर संभावनाओं का सर्वेक्षण किया. इस दौरान टीम ने पटना के प्रमुख इलाकों जैसे दानापुर, दीघा, बिदुपुर, गायघाट और साथ ही सोनपुर व हाजीपुर में भी स्थल निरीक्षण किया.

इन इलाकों में वाटर मेट्रो स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा जो आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे और यात्री यहां से आसानी से बोट में चढ़ और उतर सकेंगे. साथ ही, एनआईटी घाट पर पटना मेट्रो को इस सेवा से जोड़ा जाएगा जिससे जल और मेट्रो परिवहन के बीच सीधा संपर्क स्थापित हो सकेगा.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें

ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति

इस सेवा में इस्तेमाल होने वाली बोटें पूरी तरह से इलेक्ट्रिक होंगी, जिससे प्रदूषण मुक्त परिवहन सुनिश्चित होगा. एक बोट में लगभग 100 यात्रियों के बैठने और खड़े होकर सफर करने की व्यवस्था होगी, जिससे अधिक संख्या में लोगों को एक साथ यात्रा करने की सुविधा मिलेगी.

वाटर मेट्रो परियोजना के शुरू होने से पटना में ट्रैफिक जाम की समस्या में काफी कमी आने की उम्मीद है, साथ ही यह राज्य के पर्यटन क्षेत्र को भी एक नया आयाम दे सकती है. यदि सब कुछ योजना के अनुसार चलता है तो आने वाले कुछ वर्षों में गंगा नदी पर यह परियोजना एक नया परिवहन मॉडल पेश करेगी.

इसे भी पढ़ें: Bihar Rain Alert: बिहार के 27 जिलों में ऑरेंज और 11 जिलों में येलो अलर्ट, IMD ने जारी की भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

The post Patna News: पटना में जल्द चलेगी वाटर मेट्रो, गंगा नदी में दौड़ेगी लेटेस्ट इलेक्ट्रिक बोट, सर्वे का काम पूरा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top