Hot News

UP Madarsa Board Result 2025: यूपी में जुम्मा पर छात्रों की बल्ले-बल्ले, मदरसा बोर्ड आलिम में 94% पास, देखें मार्कशीट

UP Madarsa Board Result 2025: उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड का रिजल्ट हो गया है. यूपी में मदरसा बोर्स का रिजल्ट शानदार रहा है. इस साल मुंशी-मौलवी में अमेठी के आकिब ने टॉप किया है. आकिब को 89.33% अंक मिले हैं. मौलवी-मुंशी बोर्ड में 85.07 फीसदी छात्रों को सफलता मिली है. वहीं, यूपी में मदरसा बोर्ड के आलिम में 94.62 फीसदी छात्र पास हुए हैं.

उत्तर प्रदेश में पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने यूपी मदरसा बोर्ड का परिणाम जारी किया है. यूपी मदरसा शिक्षा बोर्ड परीक्षा (UP Madarsa Board Result 2025) में 68423 छात्र शामिल हुए थे. सभी का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें.

UP Madarsa Board Result 2025 ऐसे करें चेक

  • यूपी मदरसा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट [madarsaboard.upsdc.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर मौजूद ‘Results 2025’ लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना एग्जाम के साल को चुनें, कक्षा (Maulvi, Munshi, Alim, Fazil) सिलेक्ट करें और 10 अंकों का रोल नंबर दर्ज करें.
  • इसके बाद Submit बटन पर क्लिक करें.
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं.

जुम्मा पर जारी हुआ रिजल्ट

मदरसा बोर्ड के रजिस्ट्रार आरपी सिंह ने जानकारी दी थी कि इस बार परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह से ट्रांसपेरेंट और बिना नकल के रही. उन्होंने बताया कि रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने स्कोर के आधार पर यूनिवर्सिटी में दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं.

राज्यभर में यह परीक्षा 17 से 22 फरवरी 2025 तक आयोजित की गई थी। 89,000 से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. करीब 20,000 छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हो सके. 439 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा संपन्न हुई, जिनमें से 150 केंद्रों की वेबकास्टिंग के जरिए निगरानी की गई.

ये भी पढ़ें: Jamia Distance Course 2025 घर बैठे जामिया से करें BCA BBA BCom कोर्स, जानें कैसे करें रजिस्ट्रेशन

The post UP Madarsa Board Result 2025: यूपी में जुम्मा पर छात्रों की बल्ले-बल्ले, मदरसा बोर्ड आलिम में 94% पास, देखें मार्कशीट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top