Hot News

पनामा में झारखंड के JMM सांसद सरफराज अहमद ने ऐसा क्या किया कि जमकर तारीफ करने लगे शशि थरूर

रांची-कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने पनामा सिटी के एक मंदिर में पूजा-अर्चना की. इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल में शामिल झामुमो (झारखंड मुक्ति मोर्चा) के राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद भी मौजूद थे. सांसद शशि थरूर ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि प्रतिनिधिमंडल में शामिल सांसद सरफराज अहमद को हिंदू और सिख साथियों के साथ देखना भावुक करनेवाला था. उन्होंने सरफराज अहमद की जमकर तारीफ की.

पनामा में हिंदुस्तानीय सांस्कृतिक केंद्र का किया दौरा

कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व में ऑल पार्टी डेलिगेशन ने पनामा में हिंदुस्तानीय सांस्कृतिक केंद्र का दौरा किया. वहां के एक मंदिर में पूजा-अर्चना की. पाकिस्तान को एक्सपोज करने के लिए डेलिगेशन ने पनामा का दौरा किया. सांसद शशि थरूर ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद की जमकर तारीफ की. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर कहा है कि मुस्लिम साथी सरफराज अहमद को मंदिर में अपने हिंदू और सिख साथियों के साथ शामिल होते देखना बहुत ही भावुक कर देने वाला था. जैसा कि उन्होंने बाद में लोगों से कहा कि जब बुलाने वालों को कोई ऐतराज नहीं, तो जाने वालों को ऐतराज क्यों होगा?

ये भी पढ़ें: Jharkhand Weather: रांची में गरज के साथ झमाझम बारिश, 2 जिलों में 3 घंटे के अंदर बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी

ये भी पढ़ें: Crime News: पलामू में अपराधियों का तांडव, 2 हाइवा फूंका और चालक के साथ की मारपीट

The post पनामा में झारखंड के JMM सांसद सरफराज अहमद ने ऐसा क्या किया कि जमकर तारीफ करने लगे शशि थरूर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top