Hot News

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: मायरा का सच्चाई जानने के बाद कैसे रिएक्ट करेगी अभीरा, समृद्धि शुक्ला बोली- माफ करना…

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है ने हाल ही में सात साल का लीप लिया. जिसके बाद अरमान और अभीरा हमेशा के लिए एक दूसरे से अलग हो गए. अरमान अपनी बेटी पूकी को लेकर अब माउंट आबू में रहता है. हालांकि, अभीरा को लगता है कि पूकी उसकी गलतियों की वजह से खो गई है. इसलिए वह बीते 7 सालों से खुद को तकलीफ पहुंचा रही है, क्योंकि उसकी बेटी लापता हो गई है. अभीरा दादीसा और विद्या के साथ एक चॉल में रहती है. उन्हें कृष और संजय ने पोद्दार हाउस से निकाल दिया है.

समृद्धि शुक्ला ने शो के अपकमिंग ट्विस्ट से उठाया पर्दा

अभीरा एक लॉ फर्म में काम करती है, जबकि दादीसा और विद्या पैसे कमाने के लिए साड़ियां बेचती हैं. अरमान माउंट आबू में रेडियो जॉकी के तौर पर काम करता है और उसकी जिंदगी में एक दोस्त भी है. जिसका नाम गीतांजलि है. हालांकि, फैंस अरमान से मायरा के बारे में सच्चाई छिपाने के लिए नाराज हैं. अब, समृद्धि शुक्ला ने खुलासा किया है कि क्या अभीरा यह जानने के बाद अरमान को माफ कर देगी कि वह उनके शिशु को लेकर भाग गया है.

मायरा का सच्चाई जानने के बाद क्या अरमान को माफ करेगी अभीरा

समृद्धि शुक्ला ने बॉलीवुड स्पाई से बात की और कहा कि अगर अरमान ने उन्हें सात साल पहले बताया होता कि उन्हें बच्चा मिल गया है, तो वह गलती स्वीकार कर लेती और उनके साथ खुशहाल जीवन जीती, लेकिन अब, अभीरा ने अपने जीवन के सात साल खो दिए हैं और उनकी बेटी बड़ी हो गई है. समृद्धि ने कहा कि उन्होंने अपनी बेटी को बड़ा होते नहीं देखा और इसलिए, वह अरमान को माफ नहीं करेगी.

समृद्धि शुक्ला ने ट्रैक को लेकर डिटेल्स किए शेयर

उन्होंने आगे कहा कि व्यक्तिगत रूप से वह अरमान जैसे व्यक्ति को कभी माफ नहीं करतीं, वह उसका चेहरा नहीं देख पाती, जिसने उनकी बेटी को छीन लिया. समृद्धि को लगता है कि अरमान को कम से कम यह तो बताना चाहिए था कि उसे बच्ची मिल गई है.

यह भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में 17 साल तक काम करने पर चालू पांडे ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ये मेरे जीवन का एक…

The post Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: मायरा का सच्चाई जानने के बाद कैसे रिएक्ट करेगी अभीरा, समृद्धि शुक्ला बोली- माफ करना… appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top