Hot News

बजट के दिन शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ सेंसेक्स

Stock Market: संसद में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए बजट पेश होने से पहले शनिवार 1 फरवरी 2025 को घरेलू शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला, लेकिन उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के आखिर में वह मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ. कारोबार के आखिर में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 5.39 अंक या 0.01% की मामूली बढ़त 77,505.96 अंक पर पहुंच गया. हालांकि, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 26.25 अंक या 0.11% टूटकर 23,482.15 अंक पर बंद हुआ.

मुनाफे में रहे जोमैटो और ट्रेंट के शेयर

कारोबार के आखिर में 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स के 15 शेयर बढ़त और 15 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए. बीएसई में जोमैटो का शेयर 7.17% उछलकर 236.15 रुपये पर पहुंच गया, जबकि पावरग्रिड का शेयर 3.71% टूटकर 290.65 रुपये पर बंद हुआ. एनएसई में 50 शेयरों वाले निफ्टी के 22 शेयर हरे निशान और 29 शेयर लाल निशान पर पहुंच गए. एनएसई निफ्टी में ट्रेंट का शेयर 6.98% उछलकर 6155 रुपये और हिंदुस्तान इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड का शेयर 4.10% टूटकर 280.65 रुपये पर बंद हुआ.

इसे भी पढ़ें: आज ही घर जाकर चेक करें अपना सीटीसी, कहीं इनकम टैक्स के दायरे में तो नहीं है कमाई

निफ्टी में उतार-चढ़ाव

एलकेपी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक रूपक डे का कहना है, “बजट सत्र के दौरान निफ्टी में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. निफ्टी को 23,280 पर समर्थन मिला है, और जब तक यह इस स्तर से ऊपर बना रहता है, तब तक रुझान सकारात्मक बना रह सकता है. उच्च स्तर पर सूचकांक अल्पावधि में 23,700-24,000 की ओर बढ़ सकता है. हालांकि, 23,280 से नीचे गिरने पर बाजार में घबराहट फैल सकती है.”

इसे भी पढ़ें: निर्मला सीतारमण ने दिया पाई-पाई का हिसाब, कहां से आता है पैसा और किधर होता है खर्च

The post बजट के दिन शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ सेंसेक्स appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top