Hot News

1 फरवरी को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का गैस सिलेंडर, यहां जानें

LPG Cylinder Price Today in Jharkhand 1 February 2025: झारखंड में 1 फरवरी 2025 को 14.2 किलो का सिलेंडर कितने में मिल रहा है? सबसे सस्ता सिलेंडर किस जिले या शहर में मिल रहा है? सबसे महंगा गैस सिलेंडर आज किस जिले में है? अगर आप इन सवालों के जवाब ढूंढ़ रहे हैं, तो आपको बता दें कि पूर्वी सिंहभूम में आज सबसे सस्ता सिलेंडर मिल रहा है. जमशेदपुर में घरेलू रसोई गैस का एक सिलेंडर आज 842.50 रुपए में मिल रहा है. हजारीबाग और कोडरमा में यही सिलेंडर ग्राहक को 862 रुपए में मिलेगा. इंडियन ऑयल ने 1 फरवरी को रसोई गैस सिलेंडर के जो रेट तय किये हैं, उसके मुताबिक, रांची, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह और देवघर में गैस सिलेंडर के लिए कस्टमर को 860.50 रुपए देने होंगे. पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) में 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर 852 रुपए में मिलेगा. सरायकेला-खरसावां में 843 रुपए और चतरा में 859.50 रुपए में गैस सिलेंडर 31 जनवरी 2025 को आपको मिल जायेगा. झारखंड के करीब डेढ़ दर्जन जिलों में आज यानी 1 फरवरी 2025 को 14 किलो के गैस सिलेंडर के लिए ग्राहकों को 860.50 रुपए देने पड़ेंगे. झारखंड के किस शहर में 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत कितनी है, यहां देखें एक-एक जिले का रेट चार्ट.

आज 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर का क्या है रेट, यहां देखें

जिला का नाम एलपीजी सिलेंडर की कीमत
बोकारो 860.50 रुपए
चतरा 859.50 रुपए
देवघर 860.50 रुपए
धनबाद 860.50 रुपए
दुमका 860.50 रुपए
पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) 842.50 रुपए
गढ़वा 860.50 रुपए
गिरिडीह 860.50 रुपए
गोड्डा 860.50 रुपए
गुमला 860.50 रुपए
हजारीबाग 862.00 रुपए
जामताड़ा 860.50 रुपए
खूंटी 860.50 रुपए
कोडरमा 862.00 रुपए
लातेहार 860.50 रुपए
लोहरदगा 860.50 रुपए
पाकुड़ 860.50 रुपए
पलामू 860.50 रुपए
रामगढ़ 862.00 रुपए
रांची 860.50 रुपए
साहिबगंज 860.50 रुपए
सरायकेला-खरसावां 843.00 रुपए
सिमडेगा 860.50 रुपए
पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) 852.00 रुपए
स्रोत : Indian Oil

इसे भी पढ़ें

कोयला खदान हमला मामले में NIA ने अमन साहू के भाई के खिलाफ दायर किया आरोप-पत्र

‘सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र और पोषण 2.0’ का झारखंड के 3.90 लाख कुपोषित बच्चों, गर्भवती स्त्रीओं को मिलेगा लाभ

नक्सलियों की साजिश नाकाम, दूधिया जंगल से मिला 8 किलो का लैंडमाइन और देशी कट्टा

बजट 2025: सबसे ज्यादा 12.76 लाख करोड़ रुपए ब्याज चुकाने पर खर्च, 9 विभागों के बजट से डबल से भी ज्यादा

The post 1 फरवरी को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का गैस सिलेंडर, यहां जानें appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top