Hot News

वैशाली में पलटी नाव, 8 लोगों की मौत, 20 युवक-बच्चे सवार होकर जा रहे थे भोज खाने

Raghopur Boat Accident : वैशाली जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के रामपुर श्यामचंद गांव में मंगलवार देर रात को नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में आठ लोगों की मौत हुई है. घटना के बाद गांव और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

भोज खाने जा रहे थे युवक और शिशु

मिली जानकारी के अनुसार, नाव पर करीब 20 युवक और शिशु सवार थे. सभी भोज खाने जा रहे थे. इसी दौरान नाव बीच धारा में पहुंचने पर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई. नाव पलटते ही सवार लोग पानी में डूबने लगे. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए.

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

हादसे की जानकारी स्थानीय थाना पुलिस को दी गई. सूचना मिलने के बाद राघोपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वरीय अधिकारियों को घटना से अवगत कराया. हादसे की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने एसडीआरएफ की टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया.

मृतकों की पहचान की प्रक्रिया

प्रारंभिक जानकारी में आठ लोगों की मौत की बात सामने आई है. मृतकों में अधिकांश युवक और शिशु बताए जा रहे हैं. पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की मदद से शवों को पानी से बाहर निकालने की सूचना है. मृतकों की पहचान की जा रही है. जिला प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की बात कही गई है.

पटना जू में दौड़ेगी चार डिब्बे का वंदे हिंदुस्तान, 11 साल पहले बंद हुये ट्रेन को चलाने की कवायद तेज, जानिए कब से होगा परिचालन

‘हे देवी मइया, हमर बेटी के छीन लेलऽ’ पटना में कंटेनर की टक्कर से 20 फीट खाई में गिरा ऑटो, ब्यूटीशिएन

The post वैशाली में पलटी नाव, 8 लोगों की मौत, 20 युवक-शिशु सवार होकर जा रहे थे भोज खाने appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top