Hot News

Gaya News: अब गया में इस जगह से भी बुक कर सकेंगे रेल टिकट, लाखों लोगों को होगा फायदा

Gaya News: गया जी शहरवासियों के लिए एक राहत भरी समाचार है. अब उन्हें रेलवे टिकट खरीदने के लिए स्टेशन पर लंबी कतारों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा, क्योंकि इस वर्ष गया प्रधान डाकघर में रेलवे टिकट काउंटर खोले जाने की योजना पर तेजी से काम शुरू होने वाला है. डाक विभाग के अधिकारियों के अनुसार, रेलवे और डाक विभाग के बीच हुए समझौते के तहत यह सुविधा शुरू की जायेगी. पहले चरण में टिकारी और जहानाबाद के घोसी डाकघरों में यह सेवा शुरू की जा चुकी है. अब दूसरे चरण में गया प्रधान डाकघर को शामिल किया गया है.

रेलवे स्टेशन पर भीड़ से मिलेगी राहत

गया रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटरों पर अक्सर लंबी कतारें देखी जाती हैं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी होती है. ऐसे में प्रधान डाकघर में टिकट काउंटर खुलने से यात्रियों को विकल्प मिलेगा और स्टेशन पर भीड़ भी कम होगी. डाकघर अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल वरीय स्तर से आधिकारिक पत्र नहीं मिला है, लेकिन आंतरिक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं. सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद टिकट काउंटर चालू कर दिया जायेगा.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें

आसपास के लोगों को होगा सीधा लाभ

इस कदम से रेलवे को भी राजस्व में वृद्धि होने की संभावना है. यह सेवा शहरवासियों के लिए एक नयी सुविधा के रूप में काम करेगी. लोग अपने नजदीकी डाकघर से ही आसानी से रेल टिकट खरीद सकेंगे, जिससे समय और मेहनत दोनों की बचत होगी. यह सुविधा शुरू होने के साथ ही रेलवे और डाक विभाग की साझा सेवा प्रणाली को और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: बिहार से गुजरेगी एक और वंदे हिंदुस्तान ट्रेन, हजार किलोमीटर से ज्यादा का सफर महज इतने देर में होगा पूरा

The post Gaya News: अब गया में इस जगह से भी बुक कर सकेंगे रेल टिकट, लाखों लोगों को होगा फायदा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top