श्रीनगर. थाना क्षेत्र अंतर्गत खुंट्टी हसेली पंचायत के वार्ड संख्या चार में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच आपसी मारपीट में एक पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना गुरुवार को थाना क्षेत्र अंतर्गत खुंट्टी हसेली देवी नगर नहर टोला के वार्ड संख्या चार में हुई. सभी घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीनगर में लाया गया है जहां एक की गंभीर हालत देखते हुए राजकीय अस्पताल पूर्णिया भेज दिया गया. घायल मुजीबुर रहमान एवं गुलशन खातून ने बताया कि उनके पिता के हिस्से की भूमि पर घर बनाकर रह रहे हैं वहीं पिता की दूसरी मां के पुत्र नजरुल हक एवं नुरुल हक गुरुवार की सुबह अपने एक दर्जन से अधिक परिवार के सदस्य के साथ उनके घर पर हरवे हथियार के साथ पहुंच गये और घर को तोड़फोड़ करने लगे. यहां तक घर में रखी सिलाई मशीन सहित घर को तोड फोड़ कर तहस-नहस कर दिया गया. इसका विरोध करने पर उनकी दूसरी मां के पुत्र नजरुल हक एवं नुरुल हक ने उन्हें मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया.इस बीच पहुंचे नसीम नामक की पत्नी गुलशन खातून बीच बचाव करने गई तो उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया गया. थाना अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी अभीतक नहीं दी गयी है.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post दो गुटों के बीच मारपीट, दो लोग घायल appeared first on Naya Vichar.

