Cabinet Meeting: पटना. बिहार कैबिनेट की बैठक मंगलवार को हुई. बैठक में 24 एजेंडों पर मुहर लगी है. मुख्यमंत्री नीतीश अध्यक्षता में हुई बैठक में कई बड़े तोहफे के रूप में अलग अलग विभागों से जुड़े निर्णय लिए गए हैं, जिसका सीधा असर आम लोगों को कई क्षेत्रों में मिलेगा. कैबिनेट में हुए एक अहम निर्णय में कलाकारों के लिए मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना को स्वीकृति मिली है. इसमें बिहार राज्य के कलाकारों को 3 हजार रुपए का मासिक पेंशन दिया जाएगा.
अयोध्या की तरह बनेगा ‘सीता मंदिर’
इसी तरह सीतामढ़ी जिले के पुनौराधाम, जहाँ माता सीता का जन्म हुआ था, उसे अयोध्या की तरह पूरी तरह से विकसित करने के लिए एक बड़ी योजना बनाई गई है. इस काम पर करीब 883 करोड़ रुपये खर्च होंगे. प्रशासन ने इस योजना को मंजूरी दे दी है. इसमें पैसा कहां से आएगा, काम कैसे होगा और बाद में इसका देखभाल और संचालन कैसे होगा, इसकी भी पूरी तैयारी कर ली गई है.
Also Read: Folk Band: मिथिला का ‘फोक बैंड’ रसनचौकी, इन पांच वाद्ययंत्रों पर कभी नहीं बजता शोक धुन
The post Cabinet Meeting: बिहार कैबिनेट में 24 एजेंडों पर लगी मुहर, सीतामढ़ी में जानकी मंदिर को मिला 883 करोड़ appeared first on Naya Vichar.
