Hot News

कपिल शर्मा करेंगे अब लंदन में कारोबार, विदेश से मोटी कमाई करने की है योजना

Kapil Sharma: हिंदुस्तान के जाने माने कॉमेडियन कपिल शर्मा अब कारोबार जगत में कदम रखने जा रहे है. उन्होनें अपनी पत्नी के साथ मिलकर लंदन में एक कैफे खोला है. इस कैफे का नाम “कैप्स कैफे” है.

कपिल शर्मा का कैफे

कपिश शर्मा ने कैफे की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. कॉमेडियन ने कैफे की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर दिखाई है. पिंक थीम में कैफे काफी सुंदर दिख रही है. वीडियो में कैफे का मेन्यू भी दिखाया गया है, जिसमें 500 रुपये से कम की कोई भी डिश नहीं है. ऐसे में माना जा रहा है कि इस कैफे से मोटी कमाई हो सकती है.

WhatsApp Image 2025 07 07 at 14.55.20
कपिल शर्मा करेंगे अब लंदन में कारोबार, विदेश से मोटी कमाई करने की है योजना 2

कपिल शर्मा की कुल संपत्ति

रिपोर्टस के अनुसार, कपिल शर्मा की कुल संपत्ति 300 करोड़ रुपए है. नेटफ्लिक्स के पहले सीजन में उन्होंने 65-70 करोड़ रुपए की कमाई की थी. कपिल शर्मा के पास मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके में एक आलीशान फ्लैट है, जिसकी कीमत करीब 15 करोड़ रुपए है. पंजाब में भी उनका एक फॉर्महाउस है, जो 25 करोड़ रुपए की है.

कपिल शर्मा का कार कलेक्शन

उनके क्लेकशन में लग्जरी वैनिटी वैन है, 5.5 करोड़ रुपए की, मर्सिडीज बेंज एस350, रेंज रोवर इवोक और वोल्वो एक्ससी90 एसयूवी शामिल है. वह हमेशा लुई वुइटन और प्रादा जैसे हाई-एंड ब्रांड्स पर पैसे खर्च करते है.

The post कपिल शर्मा करेंगे अब लंदन में कारोबार, विदेश से मोटी कमाई करने की है योजना appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top