Hot News

CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका पर FIR, जंतर-मंतर का गेट फांदकर घुसे थे अंदर

Jantar Mantar : दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर में कथित तौर पर अनधिकृत रूप से प्रवेश करने के मामले में CJP नेताओं सौरव दास, आशुतोष रांका और अन्य के खिलाफ FIR दर्ज किया है. मंगलवार को भारी बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था के बीच CJP के सदस्य जंतर-मंतर पहुंचे थे. वहां उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की. पुलिस ने दास, रांका और संगठन के कुछ अन्य सदस्यों को हिरासत में ले लिया था.

जंतर-मंतर पहुंचकर की नारेबाजी

CJP के सदस्यों ने बैरिकेडिंग पार कर जंतर-मंतर में प्रवेश किया. संगठन का कहना है कि उसने वहां तिरंगा फहराया और प्रदर्शन के अधिकार की बहाली की मांग की. घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ सदस्य बैरिकेडिंग के पास पहुंचते और गेट पार करते दिखाई दे रहे हैं.

अभिजीत दीपके बोले- प्रतिरोध की आवाज दबा नहीं सकते

CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए कहा कि विरोध की आवाज को दबाया नहीं जा सकता. उन्होंने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटाकर प्रशासन जवाबदेही की मांग करने वालों को चुप कराना चाहती है. दीपके के मुताबिक, जंतर-मंतर केवल एक जगह नहीं, बल्कि सत्ता से सवाल पूछने का प्रतीक है.

The post CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका पर FIR, जंतर-मंतर का गेट फांदकर घुसे थे अंदर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top