Hot News

ई०वी०एम० डेमॉस्ट्रेशन वैन में जागरूकता को रवाना

आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन, 2025 के निमिति सभी दस विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल 11 वैन मतदाताओं को EVM से Voting प्रक्रिया हेतु करेंगे जागरूक

 नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर – हिंदुस्तान निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देश के आलोक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी. बिहार के कार्यालय द्वारा राज्य के सभी जिलों में स्थित प्रत्येक मतदान भवनों (PSL) निर्वाचक साक्षरता क्लबों आदि में मोबाईल डेमॉस्ट्रेशन वैन (MDV) चलाने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। यह कार्य समस्तीपुर जिला में दिनांक 20.08.2025 से प्रारंभ हो गया है। इसका परिचालन जिले के सभी 10 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के 1754 मतदान भवनों में किया जाएगा। इस कार्य हेतु कुल-11 मोबाईल डेमॉस्ट्रेशन चैन (MDV) को श्री रोशन कुशवाहा (भा०प्र० से०) जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, समस्तीपुर ने समाहरणालय परिसर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रोस्टर अनुसार 01 माह के अन्दर सभी मतदान केन्द्रों पर प्रदर्शन का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।

मोबाईल डेमॉस्ट्रेशन वैचैन (MDV) का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को ई०बी०एम० और वी०वी०पैट के प्रयोग एवं कार्यप्रणाली से प्रत्येक्ष रूप से परिचित कराना है. ताकि मतदान प्रक्रिया को लेकर किसी प्रकार की भ्रांतियों को दूर किया जा सके एवं मतदाता आत्मविश्वास के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। इस पहल का एक विशेष उद्देश्य प्रथम बार मतदान करने वाले युवाओं, स्त्रीओं एवं वरिष्ट नागरिकों को मतदान प्रक्रिया में सहजता प्रदान करना है। अनेक बार देखा गया है कि तकनीकी प्रक्रिया की जानकारी न होने के कारण मतदाता मतदान केन्द्र पर संकोच महसूस करते है। इस वैन के माध्यम से उन्हें पहले ही प्रायोगिक अनुमय मिल जाएगा, जिससे मतदान दिवस पर वे बिना किसी झिझक के मतदान कर पाएंगे।

इस वैन में प्रशिक्षित कर्मी उपलब्ध रहेंगे, जो लोगों को ई०वी०एम० के बटन दबाने से लेकर वी०वी०पैट स्लिप देखने तक की पूरी प्रक्रिया का लाईव डेमॉस्ट्रेशन देंगे। इसके अलावा नागरिकों के प्रश्नों के उत्तर भी मौके पर दिए जाएंगे। वैन में ऑडियों विजुअल सामग्री, पोस्टर एवं बैनर के माध्यम से भी मतदान से जुड़ी जानकारी प्रदान की जाएगी। इसके मार्ग एवं समय की सूचना समय-समय पर जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा जारी की जाएगी। सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी अपने विधान समा अन्तर्गत इस अभियान का सत्त अनुश्रवण करेंगे। उल्लेखनीय है कि जिला मुख्यालय एवं सभी अनुमंडल कार्यालय में ई०वी०एम० डेमॉस्ट्रेशन सेन्टर स्थापित किये गये हैं। जहाँ अब तक 4430 से अधिक लोगों ने अब तक जिला मुख्यालय एवं अनुमंडल कार्यालय में स्थापित्त किये गये ई०डी०सी० में ई०वी०एम० के संबंध में जानकारी प्राप्त की गयी है। इनमें से 4430 लोगों द्वारा मौक वोट डालकर मतदान का पूर्वाभ्यास किया गया है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि ई०वी०एम० एवं बी०बी०पैट की पारदर्शी और सुरक्षित प्रणाली के बारे में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करना, मतदान प्रतिशत बढ़ाने और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top